
जर्मनी में रोंगटे खड़े करने वाला हादसा, ट्रेन की चपेट में आकर कई सौ मीटर घसीटे गए मासूम बच्चे, एक की मौत
AajTak
जर्मनी के रेकलिंगहॉसन कस्बे में गुरुवार को दो बच्चे न सिर्फ ट्रेन से टकराए बल्कि काफी दूर तक घसीटे भी गए. इस घटना में एक बच्चे की मौत हो गई जबकि अन्य गंभीर रूप से घायल है. लोकल न्यूजपेपर बाइल्ड ने ये जानकारी दी.
बीते दिनों दिल्ली के कांझावाला में लड़की के कार से घसीटे जाने की खबर ने लोगों के रोंगटे खड़े कर दिए थे. लेकिन जर्मनी के एक कस्बे से आई ताजा खबर इससे कहीं ज्यादा डरावनी है. दरअसल यहां के रेकलिंगहॉसन कस्बे में गुरुवार को दो बच्चे न सिर्फ ट्रेन से टकराए बल्कि काफी दूर तक घसीटे भी गए. इस घटना में एक बच्चे की मौत हो गई जबकि अन्य गंभीर रूप से घायल है. लोकल न्यूजपेपर बाइल्ड ने ये जानकारी दी.
पुलिस ने पुष्टि की कि कई युवा इस ट्रेन दुर्घटना में शामिल थे, लेकिन अधिक जानकारी देने से इनकार कर दिया. हालांकि ये केवल हादसा था या जानबूझ कर अंजाम दी गई साजिश. इसके बारे में अभी जांच की जा रही है. बाइल्ड न्यूजपेपर के अनुसार पीड़ितों को एक मालगाड़ी द्वारा कई सौ मीटर (गज) तक घसीटा गया. ये दुर्घटना दो स्टेशनों के बीच हुई.
यह स्पष्ट नहीं है कि ये दुर्घटना कैसे हुई और क्या और भी बच्चे इसकी चपेट में आए हैं? लेकिन स्थानीय मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि कुछ 35 दमकलकर्मियों और बचाव कर्मियों को एक पूर्व फ्रेट यार्ड के पास दुर्घटना स्थल पर तैनात किया गया था. उन्होंने कहा कि बचाव दल ट्रैक बेड की तलाशी ले रहे हैं और पीड़ितों की तलाश के लिए ड्रोन का इस्तेमाल कर रहे हैं. रेकलिंगहॉसन पुलिस ने यह कहने से इनकार कर दिया कि कितने लोग घायल हुए हैं या यदि किसी की मौत हुई है.
बीते दिनों भारत में भी राहगीरों के वाहन से घसीटे जाने की कई खबरें सामने आई हैं. बीते माह यूपी के बांदा में एक तेज रफ्तार ट्रक ने महिला टीचर को टक्कर मार दी. इसके बाद करीब तीन किलोमीटर तक घसीटता हुआ ले गया. इस दौरान किसी वजह से ट्रक में भीषण आग लग गई. इस दौरान देखते ही देखते ट्रक धू-धूकर जलने लगा. लोगों ने घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी. जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची. इसी के साथ फायर ब्रिगेड को भी खबर दी गई. घटनास्थल पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम आग को काबू किया.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









