
जर्मनी: ज्यादा भयानक हो सकती है कोरोना की तीसरी लहर, स्वास्थ्य संस्था ने चेताया
AajTak
स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि तीसरी लहर का कारण कोरोना वायरस का यूके स्ट्रेन बी117 है. यह पिछली दो कोरोना लहरों से अधिक भयानक हो सकती है और इसपर काबू पाना मुश्किल होगा.
कोरोना वायरस संक्रमण से लड़ाई के लिए बनाई गई वैक्सीन के बाद उम्मीद की जा रही थी कि कोरोना वायरस पर काबू पाया जा सकेगा लेकिन स्थिति उलट होती नजर आ रही है. दुनियाभर के देशों में कोरोना वायरस बेकाबू होता नजर आ रहा है. जर्मनी में स्वास्थ्य संस्था ने चेताया है कि देश में कोरोना वायरस की तीसरी लहर और ज्यादा भयानक हो सकती है. स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि तीसरी लहर का कारण कोरोना वायरस का यूके स्ट्रेन बी117 है. यह पिछली दो कोरोना लहरों से अधिक भयानक हो सकती है और इसपर काबू पाना मुश्किल होगा. जर्मनी के रॉबर्ट कोच इंस्टीट्यूट फॉर इन्फेक्शियस डिसीज के हेड लोथर वीइलर और स्वास्थ्य मिनिस्टर जेनस स्पान का कहना है कि यह साफ नजर आ रहा है कि देश में कोरोना वायरस की तीसरी लहर की शुरुआत हो चुकी है.
ईरान लगातार इजरायल को निशाना बना रहा है. यरुशलम में ईरान के हमले की आशंका को लेकर सायरन बजे. आनन-फानन में लोग बम शेल्टर की ओर भागे. ये सायरन ईरान से मिसाइल और ड्रोन हमलों की चेतावनी देते हैं. हमसे ले पहले कुछ मिनटों का ही समय होता है जिसमें इजरायली नागरिक अपने करीबी बम शेल्टर में तब तक शरण लेते हैं जब तक कि खतरा टल न जाए. देखें वीडियो.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.









