
जर्मनी के सोलिंगन में पार्टी कर रहे लोगों पर चाकू से हमला, 3 की मौत, कई घायल
AajTak
यह हमला शुक्रवार रात सोलिंगन के 650 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित एक पार्टी के दौरान हुआ. घटना के बाद हमलावर मौके से फरार होने में कामयाब रहा. पुलिस आऱोपी की तलाश में जुट गई है. इस हमले में तीन लोगों की मौत हुई है और कई घायल भी हुए हैं.
जर्मनी के सोलिंगन में शुक्रवार को एक अज्ञात हमलावर ने एक कार्यक्रम के दौरान चाकू से हमला कर दिया. इसमें कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं. रॉयटर्स के मुताबिक यह हमला शुक्रवार रात सोलिंगन के 650 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित एक पार्टी के दौरान हुआ. घटना के बाद हमलावर मौके से फरार होने में कामयाब रहा.
उधर, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और लोगों से इलाके को खाली करने को कहा. इसके साथ ही पुलिस ने अज्ञात हमलावर की तलाश में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है. आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. हालांकि, पुलिस ने घायलों की स्थिति को लेकर फिलहाल कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया. सोलिंगन की आबादी 1,60,000 है और यह जर्मनी के दो बड़े शहरों कोलोन और डसेलडोर्फ के पास स्थित है.
यह घटना शहर के मध्य में स्थित फ्रॉनहोफ नामक बाजार में हुई, जहां लाइव संगीत के लिए एक मंच बनाया गया था. स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पार्टी के सह-आयोजकों में से एक फिलिप मुलर ने बताया कि हमले में 9 लोग घायल हुए हैं, जो जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं. कार्यक्रम को अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया गया. वहीं पुलिस ने कॉम्बिंग के लिए शहरभर में नाकेबंदी कर दी है और अलर्ट जारी कर दिया है.
मई में भी हुई थी चाकूबाजी की घटना
बता दें कि इस साल मई की शुरुआत में भी जर्मनी के मैनहेम में भी एक अज्ञात हमलावर ने एक दक्षिणपंथी प्रदर्शन पर चाकू से हमला किया था, जिसमें एक पुलिस अधिकारी सहित कई लोग घायल हो गए थे. यह हमला उस समय हुआ जब एक बुजुर्ग व्यक्ति इस्लाम विरोधी कार्यकर्ता माइकल स्टूरजेनबर्गर द्वारा बुलाए गए दक्षिणपंथी विरोध प्रदर्शन को संबोधित करने की तैयारी कर रहा था.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









