
जरूरी नहीं जहां कनेक्शन वहीं से लें सिलेंडर, इन 5 शहरों में जल्द ये सुविधा
AajTak
केंद्र सरकार का लक्ष्य है कि देश के हर घर तक एलपीजी सिलेंडर की पहुंच हो. यानी हर गृहणी को धुएं से मुक्ति मिले. सरकार की यह योजना बेहद सफल रही है. अब सरकार एलपीजी ग्राहकों को जल्द ही एक खास सुविधा देने जा रही है.
केंद्र सरकार का लक्ष्य है कि देश के हर घर तक एलपीजी सिलेंडर की पहुंच हो. यानी हर गृहणी को धुएं से मुक्ति मिले. सरकार की यह योजना बेहद सफल रही है. अब सरकार एलपीजी ग्राहकों को जल्द ही एक खास सुविधा देने जा रही है. अब रसोई गैस ग्राहक अपनी सुविधा के हिसाब से किसी भी डिस्ट्रीब्यूटर से सिलेंडर भरवा सकेंगे. यानी आप अपने शहर में अपने गैस वितरक के अलावा उसी कंपनी के दूसरे किसी वितरक से भी सिलेंडर रिफिल करा सकेंगे. इस स्कीम को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में जल्द शुरू की जाएगी. पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के मुताबिक शुरुआत में यह सुविधा चंडीगढ़, कोयम्बटूर, गुड़गांव, पुणे और रांची में उपलब्ध होगी.More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












