
'जरूरी जानकारी पहले ही कर्नाटक CID को दी जा चुकी है', राहुल गांधी के आरोपों पर चुनाव आयोग का जवाब
AajTak
राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर वोट चोरों और लोकतंत्र को नष्ट करने वाले लोगों को संरक्षण देने का आरोप लगाया था. साथ ही कर्नाटक विधानसभा क्षेत्र के आंकड़ों का हवाला देते हुए दावा किया था कि चुनाव से पहले कांग्रेस समर्थकों के वोट व्यवस्थित रूप से हटाए जा रहे थे.
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आरोपों पर निर्वाचन आयोग (ECI) की ओर से जवाब आया है. दरअसल, राहुल गांधी ने आरोप लगाया था कि कर्नाटक में मतदाता सूची से नाम काटने के मामले में चुनाव आयोग जांच में सहयोग नहीं कर रहा और डेटा साझा करने से इनकार कर रहा है. लेकिन निर्वाचन आयोग के उच्च पदस्थ सूत्रों ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि आवश्यक जानकारी पहले ही कर्नाटक CID और पुलिस को उपलब्ध करा दी गई थी.
आयोग के सूत्रों ने बताया कि रिकॉर्ड के मुताबिक, कर्नाटक के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) ने 21 फरवरी 2023 को अपने अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए 46-अलंद विधानसभा क्षेत्र (LAC) से जुड़े फर्जी आवेदनों पर एफआईआर दर्ज कराई थी. ईआरओ को फॉर्म-7 में 6,018 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से केवल 24 सही पाए गए जबकि 5,994 आवेदन फर्जी निकले. इन फर्जी आवेदनों को अस्वीकार कर दिया गया था.
चुनाव आयोग ने बताया कि एफआईआर (संख्या 26/2023) अलंद पुलिस स्टेशन, कलबुर्गी जिले में 21 फरवरी 2023 को दर्ज की गई थी. इसके अलावा, 06 सितंबर 2023 को उपलब्ध सभी जानकारी एसपी कलबुर्गी को सौंप दी गई थी. इसमें आपत्तिकर्ताओं का नाम, ईपीआईसी नंबर, मोबाइल नंबर, आईटी माध्यम, आईपी एड्रेस, फॉर्म जमा करने का समय व तारीख और लॉगिन डिटेल्स तक साझा की गई थीं.
सूत्रों के मुताबिक, सीईओ कर्नाटक ने जांच की प्रगति की समीक्षा के लिए पुलिस और साइबर विशेषज्ञों के साथ बैठकें भी आयोजित की थीं और जांच एजेंसी को लगातार दस्तावेज और तकनीकी सहायता मुहैया कराई जा रही है. इस तरह आयोग ने राहुल गांधी के आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि जांच में कोई बाधा नहीं डाली जा रही है, बल्कि सभी आवश्यक जानकारी पहले ही साझा कर दी गई है.
राहुल ने मुख्य चुनाव अधिकारी पर लगाए थे आरोप
बता दें कि राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर वोट चोरों और लोकतंत्र को नष्ट करने वाले लोगों को संरक्षण देने का आरोप लगाया था. साथ ही कर्नाटक विधानसभा क्षेत्र के आंकड़ों का हवाला देते हुए दावा किया था कि चुनाव से पहले कांग्रेस समर्थकों के वोट व्यवस्थित रूप से हटाए जा रहे थे.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?








