
जयशंकर ने इजरायल के विदेश मंत्री काट्ज से की फोन पर बात, ईरान अटैक पर जताई चिंता
AajTak
विदेश मंत्रालय ने कहा कि हम इजरायल और ईरान के बीच बढ़ती शत्रुता से गंभीर रूप से चिंतित हैं, जिससे क्षेत्र में शांति और सुरक्षा को खतरा है. हम तत्काल तनाव कम करने, संयम बरतने, हिंसा से पीछे हटने और कूटनीति के रास्ते पर लौटने का आह्वान करते हैं. विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत पश्चिम एशिया में उभरती स्थिति पर करीब से नजर रख रहा है.
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इजरायल के विदेश मंत्री काट्ज के साथ फोन पर बातचीत की और ईरान-इजरायल जंग के बाद बने हालातों पर भारत की चिंताओं को साझा किया. भारत ने स्थिति को तत्काल कंट्रोल करने का आह्वान किया और कहा कि क्षेत्र में उसके दूतावास क्षेत्र में भारतीय समुदाय के साथ संपर्क में हैं.
जयशंकर ने X पर कहा कि अभी-अभी इजरायल के विदेश मंत्री इजरायल काट्ज के साथ बातचीत की. कल के घटनाक्रम पर चिंता जाहिर की. व्यापक क्षेत्रीय स्थिति पर चर्चा करने के साथ ही संपर्क में बने रहने पर सहमति व्यक्त की.
बता दें कि ईरान ने इजरायल पर सैकड़ों ड्रोन और मिसाइलें दागी हैं. ये हमला 1 अप्रैल को दमिश्क में अपने वाणिज्य दूतावास पर एक संदिग्ध इजरायली हमले के जवाब में किया गया है.
विदेश मंत्रालय ने कहा कि हम इजरायल और ईरान के बीच बढ़ती शत्रुता से गंभीर रूप से चिंतित हैं, जिससे क्षेत्र में शांति और सुरक्षा को खतरा है. हम तत्काल तनाव कम करने, संयम बरतने, हिंसा से पीछे हटने और कूटनीति के रास्ते पर लौटने का आह्वान करते हैं. विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत पश्चिम एशिया में उभरती स्थिति पर करीब से नजर रख रहा है.
विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि हम उभरती स्थिति पर करीब से नजर रख रहे हैं. क्षेत्र में हमारे दूतावास भारतीय समुदाय के साथ करीबी संपर्क में हैं. ये जरूरी है कि क्षेत्र में सुरक्षा और स्थिरता बनी रहे. वहीं, जयशंकर ने अपने ईरानी समकक्ष होसैन अमीर-अब्दुल्लाहियन से भी बात की.
ईरान के हमले के बाद इज़रायली सेना ने कहा कि उसने और उसके सहयोगियों ने ईरान द्वारा दागे गए 300 से अधिक ड्रोन और मिसाइलों में से अधिकांश को रोक दिया है. वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि अमेरिकी सेना ने ईरान द्वारा लॉन्च किए गए लगभग सभी ड्रोन और मिसाइलों को गिराने में इजरायल की मदद की.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.








