
जयपुर: LPG और CNG ट्रक में भीषण टक्कर, 5 लोग जिंदा जले, कई गाड़ियों में भी लगी आग
AajTak
राजस्थान के जयपुर में पेट्रोल पंप के पास LPG और CNG ट्रक में भीषण टक्कर हो गई है. हादसे के बाद कई गाड़ियों में आग लग. जिसमें 5 लोगों की जिंदा जलने से मौत हो गई.
राजस्थान के जयपुर में पेट्रोल पंप के पास LPG और CNG ट्रक में भीषण टक्कर हो गई है. हादसे के बाद कई गाड़ियों में आग लग. जिसमें 5 लोगों की जिंदा जलने से मौत हो गई. पुलिस और प्रशासन की टीम आग पर काबू पाने की कोशिश में लगी हुई है. मौके पर 20 से ज्यादा दमकल आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं. सुरक्षा के लिए आस-पास का रास्ता डायवर्ट कर दिया गाय है.
बताया जा रहा है कि इस हादसे में 12 से 15 लोग जलने की वजह से गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए सवाई मान सिंह अस्पताल पहुंचाया गया है. हादसा भांकरोटा इलाके के एक निजी स्कूल के पास हुआ है. हादसे के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा SMS अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में घायलों को देखने पहुंचे हैं.
हादसे पर जयपुर के डीएम जितेंद्र सोनी ने कहा,'करीब 40 गाड़ियां आग की चपेट में आ गईं. मौके पर फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस पहुंच गई हैं. राहत कार्य जारी है. आग पर काबू पा लिया गया है और अब सिर्फ 1-2 गाड़ियां ही बची हैं. इस घटना में करीब 23-24 लोग घायल हुए हैं.'

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.










