
जयपुर: चांदी चुराने को खरीदा 97 लाख का प्लाट, खोदी 26 फीट लंबी सुरंग, 4 अरेस्ट
AajTak
जयपुर के वैशाली नगर में चर्चित चोरी कांड मामले का पुलिस ने आज खुलासा कर दिया. 26 फीट लंबी सुरंग बनाकर इस चोरी की वारदात को अंजाम देने के मामले में पुलिस ने चार लोगों को दबोचा है. इस घटना का मास्टर माइंड पीड़ित परिवार का रिश्तेदार है.
राजस्थान की राजधानी जयपुर के वैशाली नगर में चोरों ने एक घर के बेसमेंट तक पहुंचने के लिए 26 फीट लंबी और 10 फीट चौड़ी सुरंग बना डाली. इस सुरंग के जरिए चोरों ने घर में प्रवेश किया और वहां से चांदी का बक्सा चुरा लिया. पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि इस चोरी का मास्टर माइंड पीड़ित परिवार का रिश्तेदार अभी पुलिस की चुंगल से दूर है. जयपुर के वैशाली नगर में रहने वाले डॉ. सुनीत सोनी के घर में सुरंग बनाकर चांदी के बॉक्स चोरी कर लिया गया. पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए बनवारी लाल, कालूराम, केदार जाट और रामकरण को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन चांदी चोरी प्रकरण का मास्टरमाइंड शेखर अग्रवाल और उसका भांजा जतिन जैन अभी भी पुलिस गिरफ्त से दूर हैं. मामले का खुलासा करते हुए एडिशनल कमिश्नर अजय पाल लांबा ने बताया कि 24 फरवरी को वैशाली के रहने वाले डॉक्टर सुनील सोनी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि उनके घर के बेसमेंट में अज्ञात चोरों ने 26 फीट लंबी और 10 फीट गहरी सुरंग खोदकर एक चांदी का बॉक्स चुरा लिया है.
ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.









