
जयपुर अग्निकांड: नियमों की धज्जियां उड़ा रही थी बस, जिसमें सवार थे 33 यात्री, 20 झुलसे
AajTak
दुर्घटनास्थल पर मौजूद जयपुर के पुलिस आयुक्त बीजू जॉर्ज जोसेफ ने बताया कि टक्कर में एलपीजी टैंकर का आउटलेट नोजल क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे गैस रिसाव हुआ और आग लग गई. अधिकारियों के अनुसार, दुर्घटना सुबह करीब 5.30 बजे हुई, जब अंधेरा था और यह हादसा एक स्कूल के सामने हुआ.
जयपुर-अजमेर हाईवे पर शुक्रवार सुबह एलपीजी टैंकर और ट्रक के बीच टक्कर के बाद धमाके में 11 लोगों की मौत हो गई और 37 गाड़ियां जलकर राख हो गई. दर्जनों लोग घायल हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है. इस बीच हादसे ने देश में सड़क पर फैले भ्रष्टाचार और लापरवाही का भी पोल खोल दी है. कारण, इस हादसे की चपेट में एक बस भी आ गई, जिसमें सवाल 20 पैसेंजर झुलस गए. इस बस का परमिट एक्सपायर हो चुका है.
उदयपुर से आ रही स्लीपर बस नंबर RJ-27 PC0030 में 34 पैसेंजर थे, जिनमें से 20 यात्री अस्पताल लाए गए. अभी ड्राइवर-कंडक्टर समेत 14 लोगों की जानकारी नहीं है. इस बस का परमिट 16 महीने पहले यानी 25 अगस्त 2023 को ही खत्म हो गया था. बस का AITP (ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट) 8 जुलाई 2024 को एक्सपायर हो गया था.
झूठ बोल रहा बस का मालिक?
परमिट एक्सपायर होने का सीधा मतलब होता है कि बस को परिवहन विभाग सड़क पर चलने की इजाजत नहीं दे रहा है. इसको पकड़कर जब्त करने की जिम्मेदारी आरटीओ विभाग की होती है. जब उदयपुर के बस मालिक अब्दुल सलीम खान से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वो कभी बस नहीं चलाते, केवल 19 दिसंबर की ही बुकिंग ली थी जबकि ऑनलाइन चेक करने पर साफ दिख रहा है कि वो रोज बुकिंग ले रहा है.
एसएमएस मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. दीपक माहेश्वरी ने बताया, "कुल 11 लोगों की मौत हुई है. पांच लोगों को मृत अवस्था में एसएमएस अस्पताल लाया गया. पांच लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. एक व्यक्ति की मौत जयपुरिया अस्पताल में हुई है. 27 लोग एसएमएस अस्पताल में भर्ती हैं और एक व्यक्ति का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है."
गैस रिसाव से भीषण आग लगी

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.

दिल्ली में आयोजित AI समिट में बेहतर भविष्य की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन वहीं राजनीतिक पार्टियां इस तकनीक को हथियार बनाकर आमने-सामने आ गई हैं. कांग्रेस ने AI का एक वीडियो जारी किया, जिसमें लोकसभा स्पीकर का मजाक उड़ाया गया, जिसे बीजेपी ने सदन की अवमानना माना और शिकायत दर्ज कराई. कांग्रेस के तीन नेताओं को नोटिस भेजा गया. दोनों पार्टियां AI वीडियो का इस्तेमाल कर विपक्षी नेताओं पर आरोप-प्रत्यारोप कर रही हैं.

ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बीजेपी में दो विचारधाराएं दिख रही हैं और बटुकों के सम्मान को डैमेज कंट्रोल बताया. गोरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने 40 दिन का समय दिया था, जिसमें 20 दिन शेष हैं. समय पूरा होने पर स्थिति साफ़ करने की बात कही है.

अब महाराष्ट्र सरकार ने उस पुराने अध्यादेश से जुड़े आखिरी प्रशासनिक आदेश भी वापस ले लिए हैं. यानी जो थोड़ी-बहुत औपचारिक संरचना बची थी, उसे भी खत्म कर दिया गया है. जमीन पर तुरंत कोई बदलाव नहीं होगा, क्योंकि यह आरक्षण पहले से लागू नहीं था. न शिक्षा में इसका फायदा मिल रहा था, न नौकरियों में. लेकिन कानूनी और राजनीतिक रूप से यह एक बड़ा संकेत है.

इंडिया टुडे की OSINT (ओपन सोर्स इंटेलिजेंस) टीम ने इंस्टाग्राम और यूट्यूब के 50 से ज्यादा ऐसे अकाउंट खंगाले, जहां स्टंट और हादसों के वीडियो डालकर एंगेजमेंट बढ़ाया जा रहा है. कई अकाउंट पहले से कमाई कर रहे हैं या उसकी तैयारी में हैं. सबसे खतरनाक बात ये है कि इसका असर सिर्फ स्क्रीन तक सीमित नहीं है, इससे सड़क पर चलने वाले आम लोगों की जान भी खतरे में पड़ रही है.

लॉरेंस बिश्नोई और हाशिम बाबा गैंग के सुप्रीम गैंगस्टर महफूज जिसे बॉबी कबूतर के नाम से जाना जाता है, को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है. पहले ही दिन बॉबी कबूतर को पुलिस ने पकड़ लिया था और अब उसकी गर्लफ्रेंड खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा को भी ढूंढ़ कर गिरफ्तार किया गया है. खुशनुमा और बॉबी कबूतर दोनों ने लंबे समय तक पुलिस को छकाया था, लेकिन अब उनकी गिरफ्तारी से पुलिस महफूज गैंग पर बड़ा वार करने में कामयाब रही है.







