
जम्मू में जमीन विवाद में हत्या के बाद बड़ी कार्रवाई, दो पुलिस अधिकारी सस्पेंड, हिरासत में 8 लोग
AajTak
जम्मू में जमीन विवाद को लेकर एक शख्स की हत्या के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है. दो पुलिस अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया जबकि 8 लोगों को हिरासत में लिया गया है. बता दें कि जमीन विवाद को लेकर दो गुटों में हिंसक झड़प हो गई थी जिसमें सिर पर रॉड मारकर एक शख्स की हत्या कर दी गई थी.
जम्मू में जमीन विवाद को लेकर एक शख्स की हत्या के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है. अवतार सिंह नाम के शख्स की हत्या के बाद वहां बवाल हुआ था और लोगों ने जम्मू-पठानकोट हाइवे को जाम कर दिया था. अब इस मामले में दो पुलिस अफसरों को सस्पेंड कर दिया गया है.
अधिकारियों ने बुधवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर पुलिस ने भूमि विवाद को लेकर एक व्यक्ति की हत्या की चल रही जांच को तेज कर दिया है और संदिग्धों के आवासों पर कई छापे मारे हैं.
हत्या की ये वारदात 1 मई को हुई थी. जमीन के एक टुकड़े पर दावा जताने वाले दो समूहों के बीच हाथापाई के दौरान बलबीर सिंह के बेटे अवतार सिंह (40) के सिर पर लोहे की रॉड से हमला किया गया और अत्यधिक खून बहने के कारण उसकी मौत हो गई थी. ये घटना ग्रेटर कैलाश इलाके में हुई थी.
पुलिस ने बताया कि मृतक के परिवार और रिश्तेदारों सहित गुस्साई भीड़ ने जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर कालू-चक मार्ग को जाम कर दिया था और हत्या की सीबीआई जांच की मांग की थी.
एक पुलिस प्रवक्ता ने कहा, 'ग्रेटर कैलाश हत्याकांड में शामिल संदिग्धों और आरोपियों पर लगातार कार्रवाई करते हुए, पुलिस ने अपराध में शामिल दो वाहनों को जब्त कर लिया और साथ ही संदिग्धों की गिरफ्तारी के लिए उनके घरों पर छापेमारी की.'
उन्होंने कहा कि पुलिस ने क्राइम सीन के आसपास के इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच की और सबूतों को इकट्ठा किया है. अधिकारी ने कहा, पुलिस अपराध को सुलझाने और इसके मूल कारणों को जानने के लिए प्रतिबद्ध है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






