
जम्मू में अब मिलिट्री स्टेशन पर दिखा ड्रोन, सुरक्षा बलों ने की 25 राउंड फायरिंग
AajTak
जम्मू में एयरफोर्स स्टेशन पर ड्रोन अटैक करने के अगले ही दिन मिलिट्री स्टेशन के पास भी ड्रोन देखा गया है. जानकारी के मुताबिक, जम्मू के कालूचक मिलिट्री स्टेशन पर तड़के तीन बजे एक ड्रोन देखा गया था. इस पर सेना ने फायरिंग की.
आतंकियों ने एक बार फिर से ड्रोन के जरिए सैन्य ठिकाने को निशाना बनाने की कोशिश की है. जम्मू में एयरफोर्स स्टेशन पर ड्रोन हमले के अगले ही दिन आतंकियों ने मिलिट्री स्टेशन पर भी हमला करने की कोशिश की. जानकारी के मुताबिक, जम्मू के कालूचक मिलिट्री स्टेशन पर तड़के 3 बजे एक ड्रोन देखा गया था. हालांकि, सेना अलर्ट पर थी और ड्रोन दिखते ही सेना ने उस पर 20 से 25 राउंड की फायरिंग कर दी.
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.











