
जम्मू: डोडा में अब तक तीन आतंकियों का खात्मा, पहाड़ पर छिपे चौथे टेररिस्ट की तलाश तेज
AajTak
जम्मू-कश्मीर के डोडा में सुरक्षाबलों और दहशतगर्दों के बीच मुठभेड़ जारी है. एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने अब तक तीन आतंकी मार गिराए हैं. एक और आतंकवादी की तलाश जारी है.
जम्मू-कश्मीर के डोडा में सुरक्षाबलों और दहशतगर्दों के बीच मुठभेड़ जारी है. एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने अब तक तीन आतंकी मार गिराए हैं. एक और आतंकवादी की तलाश जारी है. सूत्रों के अनुसार डोडा जिले में पहाड़ी की चोटी पर कुल 4 आतंकवादी छिपे हुए थे, अब तक 3 आतंकवादी मारे गए हैं. जम्मू के एडीजीपी ने बताया कि आतंकियों के उनके कब्जे से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है.
बता दें कि डोडा के जंगल में बुधवार को मुठभेड़ शुरू हुई थी. इसमें सुरक्षा बलों ने अबतक आतंकी मार गिराए हैं. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 11 और 12 जून को पहाड़ी जिले में हुए दोहरे आतंकवादी हमलों के बाद सेना और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के साथ पुलिस द्वारा गहन तलाशी और घेराबंदी अभियान के बीच सुबह करीब 9.50 बजे गंडोह क्षेत्र के बजाद गांव में गोलीबारी शुरू हुई.
11 जून को चत्तरगल्ला में एक जॉइंट जांच चौकी पर आतंकवादियों द्वारा किए गए हमले में 6 सुरक्षाकर्मी घायल हो गए थे, जबकि अगले दिन गंडोह क्षेत्र के कोटा टॉप पर आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया था. डबल अटैक के बाद सुरक्षाबलों ने अपने आतंकवाद विरोधी अभियान तेज कर दिए और जिले में घुसपैठ कर एक्टिव 4 पाकिस्तानी आतंकवादियों पर 5-5 लाख रुपये का नकद इनाम घोषित किया.
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाबलों की मदद से पुलिस ने सिनू पंचायत के गांव में अभियान चलाया, लेकिन एक 'ढोक' (मिट्टी के घर) में छिपे आतंकवादियों की ओर से भारी गोलीबारी की गई. अधिकारियों ने बताया कि गोलीबारी जारी है. उन्होंने बताया कि निगरानी के लिए सेना का एक हेलीकॉप्टर भी इलाके के ऊपर मंडराता देखा गया. इस बीच अधिकारियों ने बताया कि राजौरी जिले के चिंगस इलाके के पिंड गांव से एक चीनी हथगोला बरामद किया गया. उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों के गश्ती दल ने मंगलवार देर शाम ग्रेनेड बरामद किया.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.











