
जम्मू: कोरोना पर रोकथाम के लिए ग्रामीण इलाकों में टेस्टिंग तेज, सब डिविजन टास्क फोर्स घर-घर कर रही जांच
ABP News
जम्मू में करोना से निपटने के लिए अब प्रशासन ने ग्रामीण इलाकों में टेस्टिंग को तेज कर दिया है. जानकारी के मुताबिक इस काम के लिए सब डिविजन टास्क फोर्स का गठन किया गया है.
जम्मू: प्रशासन ने करोना से निपटने के लिए अब ग्रामीण इलाकों में टेस्टिंग को तेज कर दिया है. जिसके लिए सब डिविजन टास्क फोर्स का गठन किया गया है. गौरतलब है कि जम्मू में कोरोना संक्रमण से मारे जा रहे लोगों के लगतार बढ़ते आंकड़े ज़िला प्रशासन के लिये सरदर्द बना हुआ हैं. जम्मू जिले में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामले और इस महामारी से मारे जा रहे लोगों के बढ़ते आंकड़ों ने प्रशासन को सकते में डाल दिया है. हाल ही में जम्मू में हो रही इन मौतों का कारण जानने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपनी एक डॉक्टर्स की टीम जम्मू भेजी थी और जिला प्रशासन भी अपने स्तर पर इन मौतों का कारण जानने में जुटी है.More Related News













