
जम्मू-कश्मीर में भारत के इस कदम पर भड़का पाकिस्तान, कहा- मुस्लिम आबादी को कमजोर करने की कोशिश
AajTak
मार्च 2020 में गठित जम्मू कश्मीर पर परिसीमन आयोग ने गुरुवार को अपनी अंतिम रिपोर्ट पेश की जिसमें जम्मू को छह अतिरिकत विधानसभा सीटें और कश्मीर को एक अतिरिक्त सीट दी गई है. इसके बाद अब 90 सदस्यीय विधानसभा में जम्मू में 43 और कश्मीर में 47 सीटें होंगी.
जम्मू कश्मीर में चुनाव कराने को लेकर परिसीमन आयोग ने विधानसभा और संसदीय क्षेत्रों के परिसीमन को लेकर अंतिम रिपोर्ट जारी की है जिसे लेकर पाकिस्तान ने आपत्ति जताई है.
पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने इस्लामाबाद में भारतीय दूतावास के एक अधिकारी को तलब कर एक डिमार्शे सौंपा है. पाकिस्तान ने परिसीमन आयोग की रिपोर्ट को खारिज किया है.
भारत सरकार ने परिसीमन आयोग को जम्मू कश्मीर के विधानसभा और संसदीय क्षेत्रों की सीमाओं को दोबारा निर्धारित करने का काम सौंपा था.
मार्च 2020 में गठित जम्मू कश्मीर पर परिसीमन आयोग ने गुरुवार को अपनी अंतिम रिपोर्ट अधिसूचित की जिसमें जम्मू को छह अतिरिक्त और कश्मीर को एक अतिरिक्त विधानसभा सीट दी गई है. इसके बाद अब 90 सदस्यों वाली विधानसभा में जम्मू की 43 और कश्मीर की 47 सीटें होंगी.
पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को भारतीय दूतावास के एक अधिकारी को तलब कर कहा कि परिसीमन आयोग का मकसद जम्मू कश्मीर की मुस्लिम बहुल आबादी को बेदखल करना और कमजोर बनाना है.
पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा, पाकिस्तान स्पष्ट रूप से जम्मू-कश्मीर की इस कथित परिसीमन आयोग की रिपोर्ट को खारिज करता है.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









