
जम्मू-कश्मीर में दो आतंकी हमले, अनंतनाग में टूरिस्ट कपल को मारी गोली, शोपियां में BJP नेता की हत्या
AajTak
जम्मू कश्मीर के अनंतनाग और शोपियां में अलग-अलग गोलीबारी की घटनाएं सामने आई हैं. एक हमले में जयपुर के रहने वाले एक जोड़े को गोली मारी गई है, जिसमें दोनों घायल हो गए. वहीं शोपियां में हुए आतंकी हमले में एक बीजेपी नेता की मौत हो गई.
जम्मू कश्मीर के अनंतनाग और शोपियां में दो अलग-अलग फायरिंग की घटना सामने आई है. शोपियां के हीरपोरा इलाके में आतंकियों ने बीजेपी नेता और पूर्व सरपंच एजाज अहमद पर फायरिंग की थी. उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया था, जहां बताया जा रहा है कि उनकी मौत हो गई. वहीं अनंतनाग के पहलगाम इलाके में राजस्थान के एक कपल को गोली मारी गई है.
बताया जा रहा है कि आतंकियों ने पहलगाम में एक टूरिस्ट कैंप को निशाना बनाया था. यहां जयपुर के एक कपल फरहा और तबरेज को गोली लगी है. दोनों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया. जानकारी के मुताबिक, दोनों पति-पत्नी को गंभीर हालत में अस्पताल में एडमिट कराया गया.
घटना की जानकारी मिलते ही सुरक्षा बलों की टीम इलाके में पहुंची. गोलीबारी के बाद इलाके की घेराबंदी की गई है. इलाके की घेराबंदी की गई है और सर्चि अभियान जारी है.
मसलन, शोपियां के हीरपोरा इलाके में हुई फायरिंग में बीजेपी नेता एजाज अहमद बुरी तरह घायल हो गए थे. उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में एडमिट कराया गया था, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने बताया है कि सोमवार को दिल्ली का आसमान बादलों से घिरा रहेगा और सुबह से दोपहर के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज Pyxis Pioneer रविवार सुबह मंगलुरु बंदरगाह पहुंच गया.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.










