
जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस-एनसी सरकार बनाने के नजदीक, लेकिन 'असली चाबी' LG के पास | Opinion
AajTak
Jammu and Kashmir exit poll: जम्मू-कश्मीर में नई सरकार बनने जा रही है. सरकार किसी भी राजनीतिक दल की बने, चाहे बीजेपी की या फिर INDIA ब्लॉक की, मुख्यमंत्री की कुर्सी तो कांटों का ताज ही होने वाली है.
जम्मू-कश्मीर में खंडित जनादेश के कयास लगाये जा रहे थे, लेकिन एग्जिट पोल के जरिये दावा किया जा रहा है कि सत्ता बीजेपी के हाथ से फिसल रही है, क्योंकि नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस गठबंधन एग्जिट पोल में बहुमत के करीब नजर आ रहा है. C-Voter के एग्जिट पोल में नेशनल कांफ्रेंस-कांग्रेस गठबंधन को 40 से 48 सीट मिलती दिख रही है. जबकि बीजेपी को 27 से 32 सीटें. पीडीपी को 6 से 12 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि निर्दलीयों को भी 6 से 11 सीटें मिलती दिख रही हैं.
जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के नतीजे आने से पहले ही भविष्य के शासन की झलक साफ साफ दिखाई देने लगी है. नेशनल कांफ्रेंस और पीडीपी नेताओं की तरफ से जैसी संभावना जताई जा रही थी, संकेत भी वैसे ही मिल रहे हैं - अब तो ये भी पक्का लग रहा है कि जम्मू-कश्मीर में जनता की चुनी हुई सरकार बन जाने के बावजूद शासन व्यवस्था में कोई खास बदलाव नहीं नजर आने वाला है.
उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती या उनके साथी चुनावों के पहले से ही जम्मू-कश्मीर में शासन व्यवस्था के दिल्ली मॉडल की आशंका जताने लगे थे.- लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी तो जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल को राजा तक बता चुके हैं.
जम्मू-कश्मीर में चुनाव नतीजे आने से पहले ही पांच विधायकों के मनोनयन की खबर को लेकर बवाल शुरू हो चुका हैे. खास बात ये है कि नई सरकार के गठन में भी मनोनीत विधायकों की महत्वपूर्ण भूमिका होने वाली है. कांग्रेस का कहना है कि केंद्र में सत्ताधारी बीजेपी का ऐसा कोई भी कदम लोकतंत्र और संविधान के मूल सिद्धांतो पर हमला होगा.
नई सरकार बनने से पहले विधायकों का मनोनयन क्यों
रिपोर्ट के मुताबिक, केंद्रीय गृह मंत्रालय की सिफारिश पर उप राज्यपाल मनोज सिन्हा पांच सदस्यों को नामित करेंगे. ये प्रक्रिया जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम, 2019 में संशोधन के बाद पहली बार फॉलो की जाएगी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक नया दिलचस्प रिकॉर्ड और जुड़ गया है. पहले गुजरात के सीेम के रूप में और अब प्रधानमंत्री का पद संभालते हुए अपने 8 हजार 931 दिन पूरे करते हुए नया रिकर्ड बना लिया है. इस उपलब्धि के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह समेत अन्य नेताओं ने पीएम मोदी को बधाई दी.

मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत को लेकर फैली अफवाहों और बवाल के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि ये हत्या नहीं, बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था और गौ तस्करी से इसका कोई संबंध नहीं है. अफवाहों के कारण इलाके में पथराव और हंगामा हुआ, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में लेकर जांच शुरू कर दी है.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.










