
जम्मू-कश्मीर: नौशेरा में घुसपैठ करने आए थे आतंकी, सेना की जबर्दस्त फायरिंग के बाद PoK वापस भागे दहशतगर्द
AajTak
लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) के जरिए आतंकवादियों के घुसने की कोशिश के दौरान सेना ताबड़तोड़ फायरिंग की और घुसपैठ करने वाले आतंकियों को वापस जाना पड़ा.
जम्मू-कश्मीर के राजौरी (Rajouri) जिले के नौशेरा सेक्टर में आतंकवादियों के द्वारा की जा रही घुसपैठ की कोशिश नाकाम हो चुकी है. जानकारी के मुताबिक, संदिग्ध आतंकवादियों के एक ग्रुप ने रात के वक्त भारतीय इलाके में घुसने की कोशिश की लेकिन वो कामयाब नहीं हो सके और उल्टे पांव भागना पड़ा. लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) के जरिए आतंकवादियों के घुसने की कोशिश के दौरान सेना ताबड़तोड़ फायरिंग की और घुसपैठ करने वाले आतंकियों को वापस जाना पड़ा.
बता दें कि भारतीय सेना ने इलाके में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया है.
कठुआ आतंकी हमला
सोमवार को कठुआ में आतंकियों ने सेना के वाहन पर ग्रेनेड से हमला किया था, जिसमें पांच जवान शहीद हो गए थे. इसके बाद सेना ने पूरे इलाके को घेर लिया और सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया. इस दौरान सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ भी हुई.
सोमवार को सेना पर हुए आतंकी हमले के बाद घटनास्थल से सेना के वाहन की तस्वीर भी सामने आई है, जिसमें वह गोलीबारी के कारण क्षतिग्रस्त दिखाई दे रहा है. हमले के बाद घाटी में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है. सूत्रों के मुताबिक पहाड़ी के ऊपर छिपे आतंकवादियों ने सेना के वाहन पर गोलीबारी की और उन्होंने सेना की गाड़ी पर ग्रेनेड भी फेंका. सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है. बता दें कि बीते कुछ दिनों से एक बार घाटी में उथल-पुथल बढ़ी है. आतंकियों से मुठभेड़ की खबरें लगातार आ रही हैं.
यह भी पढ़ें: जम्मू कश्मीर के राजौरी में सेना के कैंप पर आतंकी हमला, एक जवान घायल, देखें 100 शहर 100 खबर

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.

न्यूजरूम में बात होगी तेल-गैस युद्ध बने ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध की. बताएंगे कि कैसे भड़का तेल-गैस युद्ध. इजरायल के हमले का जवाब ईरान ने कैसे दिया. ये भी बात होगी कि क्या ट्रंप का ऑपरेशन एपिक फ्यूरी फेल हो गया? क्या ईरान को निहत्था करने के लिए शुरू हुई जंग अब तेल-गैस युद्ध के साथ तीसरा विश्व युद्ध की तरफ बढ़ चला है.










