
जम्मू-कश्मीर के सांबा में संदिग्ध आतंकियों के छिपे होने की सूचना, तलाश में जुटे सुरक्षाबल
AajTak
अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात स्थानीय लोगों ने जंगल के पास तीन संदिग्ध व्यक्तियों की हलचल देखी थी, जिसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई. इसके बाद पुलिस और अर्धसैनिक बलों की संयुक्त टीम ने नंगल, चिल्लाडांगा, गोरन और आसपास के जंगलों को घेरकर व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया.
सुरक्षा बलों ने शनिवार सुबह जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में तीन संदिग्ध आतंकवादियों की गतिविधि की सूचना मिलने के बाद एक बड़ा सर्च ऑपरेशन शुरू किया. अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात स्थानीय लोगों ने जंगल के पास तीन संदिग्ध व्यक्तियों की हलचल देखी थी, जिसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई.
तलाश में जुटे सुरक्षाबल
इसके बाद पुलिस और अर्धसैनिक बलों की संयुक्त टीम ने नंगल, चिल्लाडांगा, गोरन और आसपास के जंगलों को घेरकर व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया. अधिकारियों के मुताबिक, तलाशी अभियान अभी भी जारी है, लेकिन अब तक संदिग्ध आतंकियों का कोई सुराग नहीं मिला है. सुरक्षा एजेंसियां इलाके में अलर्ट पर हैं और किसी भी संभावित खतरे से निपटने के लिए पूरी तैयारी के साथ जुटी हैं.
आतंकियों के तीन मददगार गिरफ्तार
इससे पहले शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के बडगाम में आतंक को मदद देने वाले तीन लोगों को पकड़ा गया था, जिनके 'लश्कर-ए-तैयबा' नामक आतंकी संगठन से जुड़े होने की सूचना मिली थी. यह भी कहा जा रहा है कि ये लोग इलाके में आतंकी गतिविधियों में शामिल थे और युवाओं को आतंकवाद की ओर धकेलते थे.
सुरक्षाबलों को ये बड़ी कामयाबी कवूसा नारबल (मगम क्षेत्र) में मिली है. इनके पास से एक पिस्तौल और एक हैंड ग्रेनेड बरामद किया गया है. पिछले चार दिनों में दो मुठभेड़ों में छह आतंकवादी मारे जा चुके हैं. सेना और पुलिस ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में कश्मीर में आतंकवाद विरोधी अभियान जारी रहने की जानकारी दी है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक नया दिलचस्प रिकॉर्ड और जुड़ गया है. पहले गुजरात के सीेम के रूप में और अब प्रधानमंत्री का पद संभालते हुए अपने 8 हजार 931 दिन पूरे करते हुए नया रिकर्ड बना लिया है. इस उपलब्धि के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह समेत अन्य नेताओं ने पीएम मोदी को बधाई दी.

मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत को लेकर फैली अफवाहों और बवाल के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि ये हत्या नहीं, बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था और गौ तस्करी से इसका कोई संबंध नहीं है. अफवाहों के कारण इलाके में पथराव और हंगामा हुआ, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में लेकर जांच शुरू कर दी है.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.










