
जम्मू-कश्मीर के कठुआ में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच भीषण गोलीबारी, हेड कांस्टेबल शहीद, SI जख्मी
AajTak
जम्मू-कश्मीर के कठुआ में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच भीषण गोलीबारी चल रही है. गांव में आतंकियों के छुपे होने के बाद शनिवार की शाम को सेना और पुलिस की संयुक्त टीम ने इलाके को घेर कर सर्च ऑपरेशन शुरू किया जिसके बाद दोनों तरफ से गोलीबारी शुरू हो गई. इस मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से पुलिस के एक कांस्टेबल शहीद हो गए हैं जबकि एसआई घायल हैं.
जम्मू-कश्मीर के कठुआ में आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान एक पुलिस हेड कांस्टेबल की मौत हो गई जबकि सब इंस्पेक्टर को गोली लगी है. अधिकारियों ने कहा कि कठुआ जिले के एक गांव में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ के दौरान शनिवार शाम जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक हेड कांस्टेबल बशीर अहमद शहीद हो गए.
अधिकारियों ने बताया कि बिलावर तहसील के कोग-मंडली गांव में शनिवार की शाम को उस वक्त मुठभेड़ शुरू हुई जब सुरक्षा बलों ने एक घर के अंदर आतंकवादियों के समूह की मौजूदगी की सूचना के बाद घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया.
उन्होंने कहा कि गोलीबारी शुरू में थोड़े समय के लिए चली, लेकिन बाद में दोनों पक्षों के बीच भारी गोलीबारी शुरू हो गई. अधिकारियों ने कहा कि गोलीबारी में एक पुलिस हेड कांस्टेबल की मौत हो गई और सब इंस्पेक्टर घायल हो गए.
अधिकारियों ने बताया कि अंतिम रिपोर्ट मिलने तक गोलीबारी जारी थी. इससे पहले, एक पुलिस अधिकारी ने कहा, 'आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में स्पेशल खुफिया इनपुट के आधार पर, सुरक्षा बलों द्वारा गांव कोग में एक संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया गया था.
इसी दौरान आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी. अधिकारी ने कहा कि आस-पास की सिक्योरिटी यूनिट से अतिरिक्त जवानों को इस ऑपरेशन में शामिल किया गया है और पूरे इलाके को कड़ी घेराबंदी में रखा गया है.
कुलगाम में मारे गए दो आतंकी

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.

दिल्ली में आयोजित AI समिट में बेहतर भविष्य की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन वहीं राजनीतिक पार्टियां इस तकनीक को हथियार बनाकर आमने-सामने आ गई हैं. कांग्रेस ने AI का एक वीडियो जारी किया, जिसमें लोकसभा स्पीकर का मजाक उड़ाया गया, जिसे बीजेपी ने सदन की अवमानना माना और शिकायत दर्ज कराई. कांग्रेस के तीन नेताओं को नोटिस भेजा गया. दोनों पार्टियां AI वीडियो का इस्तेमाल कर विपक्षी नेताओं पर आरोप-प्रत्यारोप कर रही हैं.

ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बीजेपी में दो विचारधाराएं दिख रही हैं और बटुकों के सम्मान को डैमेज कंट्रोल बताया. गोरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने 40 दिन का समय दिया था, जिसमें 20 दिन शेष हैं. समय पूरा होने पर स्थिति साफ़ करने की बात कही है.






