
जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों की आतंकियों से मुठभेड़, जैश का एक आतंकी ढेर
AajTak
किश्तवाड़ के चत्रू जंगल क्षेत्र में सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ का संयुक्त ऑपरेशन जारी है. ऑपरेशन त्राशी-I के दौरान आतंकियों से ताजा मुठभेड़ हुई है. सुरक्षा बलों ने एक आतंकी को ढेर कर दिया है. सूत्रों के मुताबिक इलाके में 2 से 3 पाकिस्तानी आतंकी छिपे हो सकते हैं.
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के चत्रू क्षेत्र में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच ताजा मुठभेड़ जारी है. यह संयुक्त आतंकवाद विरोधी अभियान भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस की स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप और सीआरपीएफ द्वारा चलाया जा रहा है.
सूत्रों के अनुसार, ऊपरी इलाकों में छिपे आतंकियों के साथ सुरक्षा बलों ने फिर से संपर्क स्थापित किया है. बताया जा रहा है कि इस क्षेत्र में 2 से 3 खूंखार पाकिस्तानी आतंकवादी छिपे हो सकते हैं. मुठभेड़ स्थल पर हालात को देखते हुए अतिरिक्त सुरक्षा बलों को भी भेजा गया है.
सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी
उधमपुर के बाद अब किश्तवाड़ के घने जंगलों में यह दूसरा बड़ा आतंक विरोधी अभियान माना जा रहा है. सुरक्षा बलों की टीम जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े एक समूह के खिलाफ कार्रवाई कर रही है और दोनों तरफ से फायरिंग जारी है.
व्हाइट नाइट कॉर्प्स ने जानकारी दी कि किश्तवाड़ क्षेत्र में चल रहे संयुक्त ऑपरेशन त्राशी-I के तहत आतंकियों की तलाश और उन्हें खत्म करने की कार्रवाई लगातार जारी है. सेना की सीआईएफ डेल्टा यूनिट, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ ने आज शाम करीब 5.45 बजे दिछार इलाके में आतंकियों के साथ दोबारा संपर्क स्थापित किया.
घने जंगल और कठिन पहाड़ी अभियान जारी

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.











