
जम्मू-कश्मीरः अनंतनाग में सभी सरकारी भवनों पर फहराया जाएगा तिरंगा, जिला प्रशासन का आदेश
AajTak
दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के जिला मजिस्ट्रेट डॉ. पीयूष सिंगला ने सभी सरकारी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए सर्कुलर जारी किया है.
दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के जिला मजिस्ट्रेट डॉ. पीयूष सिंगला ने सभी सरकारी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए सर्कुलर जारी किया है. जारी बयान में कहा गया है कि सरकार के निर्देशों के अनुपालन के लिए उपायुक्त (डीसी) अनंतनाग डॉ. पीयूष सिंगला ने जिले भर के सभी सरकारी भवनों और कार्यालयों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने का एक सर्कुलर जारी किया है. सर्कुलर में सभी जिला, क्षेत्रीय, तहसील और ब्लॉक स्तर के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे निर्देशों का पालन करें और यह सुनिश्चित करें कि 15 दिनों की अवधि में सभी सरकारी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाए. जिला प्रमुखों को इस संबंध में दैनिक आधार पर प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है.
ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.









