
जम्मू और सांबा में पुलिस का डबल एक्शन, कुख्यात बदमाश और वॉन्टेड ड्रग तस्कर गिरफ्तार
AajTak
जम्मू कश्मीर पुलिस ने सांबा और जम्मू जिले में कार्रवाई करते हुए दो अपराधियों के खिलाफ एक्शन लिया है. एक आदतन कुख्यात अपराधी है, तो दूसरा शातिर ड्रग तस्कर है. इन दोनों को हिरासत में लिया गया है. नीचे पढ़ें दोनों की पूरी कहानी.
जम्मू कश्मीर के सांबा और जम्मू जिलों में दो अलग-अलग घटनाओं में पुलिस ने एक अपराधी और एक ड्रग तस्कर को आपराधिक और मादक पदार्थों से संबंधित मामलों में लगातार शामिल रहने के आरोप में हिरासत में लिया है. पुलिस अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी.
पहली घटना में, सांबा जिले के एक अपराधी एलेक्स मट्टू पर जन सुरक्षा अधिनियम (पीएसए) के तहत मामला दर्ज किया गया और उसे पुंछ की जिला जेल में रखा गया. पुलिस अधिकारियों ने पीटीआई को बताया कि आरोपी बदमाश एलेक्स मट्टू का चोरी, झपटमारी, मारपीट और गिरोह से संबंधित अपराधों का लंबा इतिहास रहा है.
पुलिस अफसर ने आगे बताया कि पुलिस ने सांबा के जिला मजिस्ट्रेट को सहायक दस्तावेजों के साथ एक विस्तृत डोजियर सौंपा है, जिन्होंने औपचारिक हिरासत आदेश जारी किया. उसी के मुताबिक, सांबा के जिला मजिस्ट्रेट से औपचारिक हिरासत आदेश प्राप्त करने के बाद एलेक्स मट्टू को पुंछ की जिला जेल में रखा गया है.
पुलिस ने बताया कि सांबा और जम्मू जिलों के चार अलग-अलग पुलिस थानों में उसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं.
दूसरी घटना में, जम्मू जिले के एक आदतन और कुख्यात ड्रग तस्कर चिराग अत्री पर पुलिस ने स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ अवैध तस्करी निवारण अधिनियम (पीआईटीएनडीपीएस अधिनियम) के तहत मामला दर्ज किया. पुलिस अधिकारी ने बताया कि जम्मू के संभागीय आयुक्त द्वारा जारी निरोध आदेश के बाद उसे उधमपुर जिला जेल में रखा गया था.
पुलिस अफसर के मुताबिक, चिराद अत्री के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत कई मामले दर्ज किए गए थे, जो इलाके के स्थानीय युवाओं को ड्रग्स की आपूर्ति करके नशीली दवाओं की तस्करी और व्यापार को बढ़ावा देने में शामिल था.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?








