
जमीन हड़पने के लिए महिला ने मकान मालिक को जिंदा जलाया, अस्पताल में मौत
AajTak
ओडिशा के गंजम जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. 57 साल की विधवा महिला ने संपत्ति हड़पने के इरादे से अपने मकान मालिक को जिंदा जला दिया. मृतक रिटायर्ड राजस्व इंस्पेक्टर था और आरोपी महिला से उसकी पांच सालों से जान-पहचान थी. महिला ने पहले बचाव का नाटक किया, लेकिन अस्पताल में दम तोड़ने से पहले दिए पीड़ित के बयान से सच सामने आ गया.
ओडिशा के गंजम ज़िले में 57 साल की विधवा महिला ने अपने मकान मालिक को जिंदा जलाकर मार डाला. यह चौंकाने वाली घटना गुरुवार को बेरहामपुर के बैद्यनाथपुर थाना क्षेत्र में हुई. पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ़्तार कर लिया है.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला की पहचान सुदेशना जेना (निवासी अमृतुल, सोराडा) के रूप में हुई है, जबकि मृतक मकान मालिक का नाम हरिहर साहू (72) था, जो एक सेवानिवृत्त राजस्व निरीक्षक थे. दोनों एक ही मकान में रहते थे. साहू पहली मंजिल पर और जेना ग्राउंड फ्लोर पर रहती थी. सुदेशना की दो बेटियां हैं, जिनमें से एक हैदराबाद और दूसरी अंबापुआ में रहती हैं.
घटना की सुबह, जब साहू गहरी नींद में थे, तब सुदेशना उनके कमरे में घुसी और उन पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी. पुलिस का कहना है कि महिला को मृतक के कमरे में आसानी से पहुंचने की अनुमति थी. आग में झुलसे साहू को पहले एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज, बेरहामपुर और बाद में एससीबी मेडिकल कॉलेज, कटक ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.
इंस्पेक्टर सरवन विवेक एम ने बताया कि यह हत्या पूरी तरह से सुनियोजित थी. साक्ष्य मिटाने के लिए सुदेशना ने मृतक का मोबाइल घर के आंगन में फेंक दिया और केरोसिन की प्लास्टिक बोतल को आग में झोंक दिया. इतना ही नहीं, उसने पड़ोसियों की मदद से साहू को बचाने का नाटक भी किया और दावा किया कि दो अज्ञात लोगों ने साहू के कमरे में घुसकर आग लगाई.
हालांकि, कटक अस्पताल में इलाज के दौरान साहू ने अपनी बेटी मधुस्मिता साहू को बताया कि किसी ने उन पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगाई है. इसके बाद मधुस्मिता ने बैद्यनाथपुर थाने में हत्या की रिपोर्ट दर्ज करवाई. जांच में सामने आया है कि पिछले पांच सालों से मृतक और आरोपी महिला के बीच संबंध थे. साहू की संपत्ति पर भी काफी दिनों से उसकी नजर थी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

आज बात पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दंगल की जहां टीएमसी और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला है. बंगाल की सियासत इस वक्त अपने चरम पर है, जहां हर बयान, हर कदम और हर मंच चुनावी रणनीति का हिस्सा बन चुका है. कल ईद के मौके पर मंदिर -मस्जिद का रंग देखने को मिला. ममता बनर्जी ने कोलकाता में ईद के मौके पर बीजेपी के घुसपैठिए वाले मुद्दे पर अबतक का सबसे बड़ा पलटवार किया. ईद-उल-फितर के मौके पर कोलकाता के रेड रोड पर आयोजित एक बड़े धार्मिक कार्यक्रम में ममता ने पीएम मोदी को सबसे बड़ा घुसपैठिया बता दिया. ये वही मुद्दा है जिस पर पीएम मोदी लगातार ममता सरकार को घेर रहे हैं. ममता के बयान पर बीजेपी ने हार की हताशा में दिया गया बयान बताया. वहीं बीजेपी ने भी बंगाल में अपने वोटरों को मैसेज दिया है. शुभेंदु अधिकारी कालीघाट मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की और मां काली से आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि बंगाल में घुसकर बांग्लादेशी घुसपैठियों ने बहुत अत्याचार किया है. बंगाल में अगले महीने दो चरण में वोटिंग होनी है. ऐसे में जैसे-जैसे तारीख नजदीक आएगी, बयान और भी तीखे होंगे और सियासी चालें और भी पेचीदा. लेकिन सवाल ये कि क्या बंगाल मंदिर-मस्जिद की राजनीति से बाहर निकल पाएगी. इस बार बंगाल में किस पार्टी की नैरेटिव का सिक्का चलेगा. बीजेपी-टीएमसी की आमने-सामने की लड़ाई में आखिर कांग्रेस और कभी 34 साल तक लगातार सरकार में रहने वाली लेफ्ट क्या कर रही है.

दिल्ली में जद (यू) के पूर्व नेता केसी त्यागी ने रविवार को राष्ट्रीय लोक दल जॉइन कर लिया. उन्होंने जयंत चौधरी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली. इससे पहले मंगलवार को उन्होंने बिना कारण बताए जद (यू) से इस्तीफा दिया था. 2003 से पार्टी से जुड़े त्यागी महासचिव, प्रवक्ता और राजनीतिक सलाहकार जैसे अहम पदों पर रह चुके हैं.

पंजाब की मान सरकार की 'एकमुश्त निपटान स्कीम' को व्यापारियों का भारी समर्थन मिला है. पुराने टैक्स बकाये के जरिए अब तक सरकारी खजाने में 111.16 करोड़ रुपये आ चुके हैं. हालांकि, इस राहत का फायदा सिर्फ 31 मार्च तक ही उठाया जा सकता है. इसके बाद सरकार नरम रुख छोड़कर सख्त एक्शन लेगी और करीब 8,000 संपत्तियों पर कुर्की की कार्रवाई शुरू की जाएगी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

विश्व जल दिवस पर 'जल है तो कल है' जैसे नारे सुनने में तो अच्छे लगते हैं, लेकिन जमीन पर हकीकत आज भी बहुत कड़वी है. सरकारी कागजों में 'हर घर जल' के बड़े-बड़े दावे तो दिखते हैं, पर असलियत में आज भी लोगों को प्यास बुझाने के लिए दूर-दूर तक पैदल चलना पड़ रहा है. कई परिवारों को तो पानी के लिए खुद कुएं तक खोदने पड़ रहे हैं. जब तक पानी के लिए यह जानलेवा संघर्ष और लंबी कतारें खत्म नहीं होतीं, तब तक ये जल दिवस सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख बनकर ही रह जाएगा.







