
जमीन से निकली 'सूर्य देव' की वेदी, हजारों साल पुराने 'फ्रिज' को पास देख खोजकर्ता हैरान!
AajTak
पुरातत्वविदों को खुदाई के दौरान एक पुराने शहर के कई अवशेष मिले हैं. इनमें सूर्य देवता मिथ्रा की वेदी, तीसरी शताब्दी के सिक्के और एक अनोखा प्राचीन फ्रिज मिला है. खास बात यह है फ्रिज में सदियों बाद भी अब तक खाने के अवशेष मौजूद हैं. इसमें पशुओं की हड्डियां और खाने के टुकड़े और पकाए हुए मांस के सबूत मिले हैं.
जमीन के अंदर से पुरातत्वविदों ने एक प्राचीन ‘फ्रिज’ खोज निकाला है. इसके अंदर सदियों बाद भी अब तक खाने के अवशेष मौजूद हैं. यह ‘फ्रिज’ रोमन मिलिट्री कैंप का बताया जा रहा है. खुदाई के दौरान तीसरी शताब्दी के सिक्के मिले हैं. इसके अलावा सूर्य देव की वेदी भी मिली है.
बुल्गारिया के स्विशटाव शहर से 4 किलोमीटर दूर नोवे आर्किलॉजिकल साइट से ये चीजें मिली हैं. प्राचीन ‘फ्रिज’ को चीनी मिट्टी की प्लेट्स से बनाया गया था. इसमें पशुओं की हड्डियां, खाने के टुकड़े और पकाए हुए मांस के सबूत मिले हैं. 7 अक्टूबर 2022 को पोलैंड के यूनिवर्सिटी ऑफ वॉरसॉ के एक्सपर्ट्स ने ये खुलासे किए हैं.
यूनिवर्सिटी ऑफ वॉरसॉ के प्रोफेसर पिओट्र डाइजेक ने बताया कि यह प्राचीन फ्रिज कब का है और इसके अंदर मौजूद खाना कब रखा गया था? इस बारे में अभी तक कोई सटीक जानकारी नहीं है. उनका मानना है कि फ्रिज से कीड़ों को दूर रखने के लिए पाइन के छाल से निकलने वाले लिक्विड में मिलाकर धूप को जलाया जाता था.
सिक्कों का कलेक्शन भी मिला
यह फ्रिज कैसे काम करता था? इस बारे में एक्सपर्ट्स की तरफ से कोई ठोस जवाब नहीं आया है. मिली जानकारी के मुताबिक यह फ्रिज, जमीन के अंदर गड्ढों में होते थे. वह बर्फ से ढंके होते थे, ताकि अंदर का सामान ठंडा रहे.
एक्सपर्ट्स का दावा है कि डानुबे नदी के किनारे स्थाई डिफेंस बेस के लिए रोमन सैनिकों ने नोवे को बसाया था. इस कैंप में एक किला भी था. 5वीं शताब्दी तक इसमें सैनिक आराम करते थे.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









