
जमीन के बदले नौकरी मामला, दिल्ली कोर्ट ने लालू-तेजस्वी को समन जारी करने पर फैसला सुरक्षित रखा
AajTak
बिहार में जमीन के बदले नौकरी देने के मामले में ईडी समन के खिलाफ लालू-तेजस्वी और अन्य आरोपियों की याचिका पर सुनवाई के बाद दिल्ली कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है. ईडी ने इस मामले में एक सप्लीमेंट्री चार्जशीट दायर की थी. कोर्ट अब मामले पर 24 अगस्त को फैसला सुनाएगा.
जमीन के बदले नौकरी घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मुकदमे में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने ED की सप्लीमेंट्री चार्जशीट पर पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव, उनके बेटे तेजस्वी यादव और अन्य आरोपियों को समन जारी करने के मामले पर फैसला सुरक्षित रख लिया है. कोर्ट समन जारी करने के मामले में अगले हफ्ते 24 अगस्त को फैसला सुनाएगा.
ED ने इस मामले में 6 अगस्त को सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की थी. इस चार्जशीट में लालू यादव, तेजस्वी यादव समेत 11 लोगों को आरोपी बनाया गया था. शनिवार को हुई सुनवाई के दौरान अदालत ने पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी यादव और अन्य आरोपियों को तलब करने पर सभी पक्षकारों की दलीलें सुनने की कार्यवाही पूरी कर आदेश सुरक्षित रख लिया. चार्जशीट में 96 दस्तावेज साक्ष्य रूप में दर्ज किए गए हैं.
यह भी पढ़ें: लालू परिवार की 6 करोड़ की संपत्ति अटैच, जमीन के बदले नौकरी मामले में ED का एक्शन
जांच के लिए अनंतकाल की मोहलत नहीं दे सकते
कोर्ट ने 6 जुलाई को ईडी को एक महीने में चार्जशीट दाखिल करने का आदेश दिया था. उसी दिन सुनवाई के दौरान ईडी के संयुक्त निदेशक को कोर्ट ने कहा था कि यह मामला काफी संवेदनशील है. जांच चल रही है. उन्होंने कोर्ट को भरोसा दिया था कि ईडी तय समय में जांच पूरी कर पूरके आरोप-पत्र दाखिल कर देगी. कोर्ट ने कहा था कि मामले में जांच पूरी करने के लिए एक समय सीमा होनी चाहिए. अनंत काल की मोहलत नहीं दी जा सकती.
राउज एवेन्यू कोर्ट ने पांच महीने पहले 7 मार्च को ईडी के इस धनशोधन के आरोप वाले मामले में लालू यादव के साथ उनकी पत्नी राबड़ी देवी, बेटियों मीसा भारती और हेमा यादव के साथ सहायक हृदयानंद चौधरी को सशर्त जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया था. इस मामले में कोर्ट ने 27 जनवरी को ईडी की चार्जशीट पर संज्ञान लिया था. ईडी ने 9 जनवरी को इस मामले में पहली चार्जशीट दाखिल की थी.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.

दिल्ली में आयोजित AI समिट में बेहतर भविष्य की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन वहीं राजनीतिक पार्टियां इस तकनीक को हथियार बनाकर आमने-सामने आ गई हैं. कांग्रेस ने AI का एक वीडियो जारी किया, जिसमें लोकसभा स्पीकर का मजाक उड़ाया गया, जिसे बीजेपी ने सदन की अवमानना माना और शिकायत दर्ज कराई. कांग्रेस के तीन नेताओं को नोटिस भेजा गया. दोनों पार्टियां AI वीडियो का इस्तेमाल कर विपक्षी नेताओं पर आरोप-प्रत्यारोप कर रही हैं.

ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बीजेपी में दो विचारधाराएं दिख रही हैं और बटुकों के सम्मान को डैमेज कंट्रोल बताया. गोरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने 40 दिन का समय दिया था, जिसमें 20 दिन शेष हैं. समय पूरा होने पर स्थिति साफ़ करने की बात कही है.






