
जब सोनू निगम ने अरिजीत सिंह को बताया था खुद से भी बेहतर! Border 2 के गाने में दोनों ने दी आवाज
AajTak
अरिजीत सिंह के प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने की खबर ने बॉलीवुड म्यूजिक फैन्स को चौंका दिया है. यही फैन्स अरिजीत सिंह को सोनू निगम से बेहतर सिंगर बताने के लिए जी-जान लगाए रहते थे. लेकिन क्या आपको पता है कि एक बार खुद सोनू ने अरिजीत को अपने से बेहतर सिंगर बताया था?
अरिजीत सिंह का प्लेबैक सिंगिंग छोड़ना बॉलीवुड म्यूजिक के फैन्स के लिए किसी शॉक जैसा है. मंगलवार शाम को सोशल मीडिया पर अरिजीत ने अनाउंस किया कि वो प्लेबैक सिंगिंग छोड़ रहे हैं, लेकिन इंडिपेंडेंट म्यूजिक बनाते रहेंगे. अरिजीत की इस अनाउंसमेंट ने उन फैन्स का दिल तोड़ दिया, जो हर फिल्म में अरिजीत के एक गाने की आस रखते थे.
मॉडर्न बॉलीवुड में अरिजीत को सबसे पॉपुलर और दमदार सिंगर माना जाता है. हर बड़ी फिल्म में अरिजीत का एक गाना तो मिल ही जाता था और उनकी इस पॉपुलैरिटी की वजह से ही अक्सर लोग उनकी तुलना सोनू निगम से भी करते हैं. बल्कि सोनू और अरिजीत की तुलना तो कई बार फैन-वॉर्स का भी मुद्दा बन चुकी है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि सोनू ने असल में अरिजीत को खुद से भी बेहतर बताया था?
जब सोनू ने साथी सिंगर्स में अरिजीत को रखा था सबसे ऊपर बॉलीवुड फैन्स में अक्सर ये सवाल सोशल मीडिया बहस की वजह बना रहता है कि हिंदी फिल्मों में कौन ज्यादा ग्रेट सिंगर है— सोनू निगम या अरिजीत सिंह? इस अरिजीत सिंह वर्सेज सोनू निगम की बहस में फैन्स अक्सर ये भूल जाते हैं कि दोनों अपने-अपने दौर के ग्रेट सिंगर्स हैं.
जहां सोनू निगम की गायकी में कड़ी ट्रेनिंग, तगड़ी रेंज और टेक्निकल ग्रेटनेस खूब देखने को मिलती है, वहीं अरिजीत को उनकी रॉ, इमोशनल गहराई वाली आवाज ने पॉपुलैरिटी दिलाई है, जो मॉडर्न बॉलीवुड के रोमांस की पहचान है. अरिजीत ने सोनू को हमेशा सबसे ग्रेट सिंगर्स में से एक बताया है और उनकी खूब तारीफ की है. उन्होंने अक्सर सोनू निगम की गायकी को एक ऐसी टेक्निकल स्किल बताया है, जो खोजने से भी नहीं मिलती. सोनू के बारे में अरिजीत की एक लाइन बहुत पॉपुलर है, जब उन्होंने कहा था कि “सोनू निगम गलती से भी बेसुरा नहीं गा सकते.”
लेकिन सोनू ने भी, एक पूरी जेनरेशन के लिए ‘गॉड लेवल’ सिंगर बन चुके अरिजीत की जमकर तारीफ की है. बॉलीवुड हंगामा के एक पुराने इंटरव्यू में सोनू से, 1 से 10 के स्केल पर अपने साथी सिंगर्स को रेटिंग देने के लिए कहा गया था. सोनू ने मीका सिंह को 1, ए. आर. रहमान को 2, आतिफ असलम और बेनी दयाल को 4, और अरमान मलिक को 5 रेटिंग दी थी.
अरिजीत सिंह को सबसे ऊपर रखते हुए सोनू ने उन्हें “10 में से 7” रेटिंग दी थी. जबकि इसी रेटिंग सिस्टम में सोनू ने खुद को अरिजीत से नीचे रखा था. उन्होंने कहा था, “जिस बेसिस पर मैंने रेटिंग दी है, उस पर मैं खुद को 10 में से 5 पॉइंट दूंगा.” इसी इंटरव्यू में सोनू ने कहा था कि “अरिजीत जहां हैं, वहां होना वो डिज़र्व करते हैं.”

'खून से लथपथ-गुस्सैल मर्द का रोल नहीं करना', बोले आमिर खान के भांजे, रणवीर की 'धुरंधर-2' पर कसा तंज?
रणवीर सिंह की धुरंधर 2 एक तरफ जहां झंडे गाड़ रही है, वहीं इसी बीच इमरान खान के एक बयान ने नई बहस शुरू कर दी है. उन्होंने फिल्मों में दिखाए जाने वाले वॉयलेंस, खून-खराबे की निंदा की है.

कौन हैं सिंगर बादशाह की EX पत्नी? 9 साल की बेटी संग विदेश में बसीं, शोबिज की चकाचौंध से रहती हैं दूर
सिंगर बादशाह ने तलाक के करीब 6 साल बाद दूसरी शादी करके घर बसा लिया है. मगर लोग उनकी पहली पत्नी के बारे में जानने को बेताब हैं. चलिए जानते हैं कि बादशाह की एक्स वाइफ कौन हैं और दोनों का तलाक आखिर क्यों हुआ था.











