
जब सड़क पर दौड़ता दिखा सिरकटा... जिसने देखा वो ही डरकर भागा
AajTak
'स्त्री-2' का सिरकटा तो सबको याद होगा, जो अपने हाथ में खुद का सिर लिए घूमता रहता था. ऐसा ही एक सिरकटा सड़क पर दौड़ता हुआ दिखाई दिया है. ये वीडियो इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है.
कुछ महीनों पहले एक स्त्री-2 नाम से एक हॉरर मूवी आई थी. इसमें एक सिरकटा भूत था. उसे देखकर अच्छे-अच्छों की सिट्टी-पिट्टी गुम हो जाती थी. अब ऐसा ही एक सिरकटा टोंक की सड़कों पर दौड़ता दिखा है. अपने हाथों में खुद का सिर लिए इस सिरकटा को जिसने भी देखा वह भाग खड़ा हुआ.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें एक सिरकटा भूत देर रात सड़क पर आते-जाते लोगों को डराता दिख रहा है. उसे देखते ही लोग अपनी बाइक की स्पीड बढ़ाकर वहां से निकलने में ही अपनी भलाई समझ रहे हैं.
कमजोर दिलवालों के लिए नहीं है वीडियो एक्स पर @js_rajpurohit10 नाम के हैंडल से ये वीडियो शेयर किया गया है. इस वीडियो के साथ एक लंबा-चौड़ा पोस्ट भी डाला गया है. इसके कैप्शन में लिखा है - वीडियो राजस्थान के टोंक जिले का बताया जा रहा है.हालांकि, विडियो प्रैंक के तौर पर बनाया गया है, लेकिन कमजोर दिल वालों के लिए यह जानलेवा साबित भी हो सकता है.
प्रैंक के खिलाफ कार्रवाई की अपील शख्स ने राजस्थान पुलिस से ऐसा प्रैंक करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की भी अपील की है. उसने लिखा है - मेरा @RajPoliceHelp से निवेदन रहेगा, इस तरह की हरकते या प्रैंक करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाए ,ताकि आमजन में निर्भय का माहौल बना रहे.
काफी डरावना है प्रैंक हालांकि, ये प्रैंक थोड़ा डरावना साबित हो सकता है. खासकर जिस तरह से शख्स रात में सूनी सड़क पर सिरकटा बना घूम रहा है, कोई भी कमजोर दिल वाला आदमी को सदमा लग सकता है. फिर भी वायरल वीडियो काफी मजेदार है.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











