
जब लहरों में फंसा जहाज, सामने आया टाइटैनिक के क्लाइमेक्स जैसा मंजर! VIDEO
AajTak
टाइटैनिक मूवी हम सभी ने देखी है, जो एक डूबते हुए जहाज की दिलचस्प और दर्दनाक कहानी थी.उस फिल्म में टाइटैनिक जहाज आखिर में ग्लेशियर से टकराकर समुद्र में डूब जाता है. लेकिन सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोगों को टाइटैनिक के क्लाइमेक्स की याद आ रही है.
टाइटैनिक मूवी हम सभी ने देखी है, जो एक डूबते हुए जहाज की दिलचस्प और दर्दनाक कहानी थी.उस फिल्म में टाइटैनिक जहाज आखिर में ग्लेशियर से टकराकर समुद्र में डूब जाता है. लेकिन सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोगों को टाइटैनिक के क्लाइमेक्स की याद आ रही है.
वीडियो में दिखाया गया जहाज भी विशाल लहरों से टकराता है, जैसे टाइटैनिक ने ग्लेशियर से टक्कर ली थी. लेकिन इस बार, जहाज लहरों से लगातार लड़ रहा है और डूबने से बचता दिख रहा है.वीडियो ने दर्शकों को एक बार फिर रोमांचक और भयावह समुद्री दृश्यों का एहसास कराया है, लेकिन फर्क ये है कि इस जहाज की लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई.
यह वीडियो @Amazingnature पेज पर शेयर किया गया है, और इसे अब तक लाखों व्यूज मिल चुके हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ये पेज हमेशा ऐसा ही वीडियो शेयर करता है जो हैरान करता है. हालांकि ये वीडियो कब का है, कहां का है ये साफ नहीं हुआ.
देखें वीडियो...
क्या आया सोशल मीडिया पर रिएक्शन
सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखकर लोग हैरान हैं और अलग-अलग तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. कई यूजर्स ने इसे टाइटैनिक फिल्म के क्लाइमेक्स की याद आ रही है, तो कुछ ने जहाज की ताकत और उसके चालक दल की हिम्मत की तारीफ की है. एक यूजर ने लिखा-ये जहाज सच में लहरों से लड़ता हुआ एक वॉरियर की तरह दिख रहा है. वहीं, कुछ लोग जहाज के अंदर के हालात के बारे में सोचकर दहशत में आ गए. कई लोगों ने इसे रोमांचक और डरावना बताया, जबकि कुछ ने जहाज के सुरक्षित वापसी की दुआ की.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












