
जब रेलवे लाउन्ज के रायते में मिला 'जिंदा गोजर', सोशल मीडिया पर मचा बवाल
AajTak
दिल्ली के आर्यंश सिंह के लिए IRCTC के VIP एग्जीक्यूटिव लाउंज में खाना खाना एक ऐसा अनुभव बन गया जिसे वे शायद कभी नहीं भूलेंगे. अपने खाने के दौरान जब उन्होंने अपने रायते में जिंदा 'गोजर' तैरता हुआ देखा, तो उनके होश उड़ गए. इस घटना ने न केवल उनके खाने का स्वाद बिगाड़ा, बल्कि IRCTC की फूड क्वालिटी पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया.
दिल्ली के आर्यंश सिंह के लिए IRCTC के VIP एग्जीक्यूटिव लाउंज में खाना खाना एक ऐसा अनुभव बन गया जिसे वे शायद कभी नहीं भूलेंगे. अपने खाने के दौरान जब उन्होंने अपने रायते में जिंदा 'गोजर' तैरता हुआ देखा, तो उनके होश उड़ गए. इस घटना ने न केवल उनके खाने का स्वाद बिगाड़ा, बल्कि IRCTC की फूड क्वालिटी पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया. आर्यंश ने तुरंत इस घटना को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, और देखते ही देखते यह पोस्ट वायरल हो गया.
सोशल मीडिया पर रायता बना 'प्रोटीन-शेक'!
आर्यंश सिंह ने X पर पोस्ट करते हुए तंज कसा-हां, भारतीय रेलवे के खाने की गुणवत्ता सच में बढ़ गई है, अब वे रायते के साथ एक्सट्रा 'प्रोटीन' भी परोस रहे हैं. इस पोस्ट के साथ उन्होंने एक तस्वीर भी शेयर की जिसमें रायते में तैरता हुआ जिंदा गोजर साफ दिखाई दे रहा था. सोशल मीडिया पर लोगों ने इसे तेजी से शेयर करना शुरू किया और IRCTC की फूड क्वालिटी पर सवाल उठाने लगे.
देखें पोस्ट
सामने आया यात्रियों का रिएक्शन
आर्यंश ने अपनी पोस्ट में विस्तार से बताया कि यह घटना IRCTC के VIP एग्जीक्यूटिव लाउन्ज में हुई, और उन्होंने तुरंत वहां मौजूद यात्रियों को भोजन से दूर रहने की चेतावनी दी. लेकिन हैरान करने वाली बात यह थी कि उनकी इस चेतावनी को किसी ने गंभीरता से नहीं लिया.

पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











