
जब मेकर्स से कहते थे पंकज त्रिपाठी- कोई तो मुझसे एक्टिंग करवा लो
AajTak
एक इंटरव्यू में पंकज त्रिपाठी ने कहा कि एक वक्त ऐसा आया था जब उनकी पत्नी कमा रही थीं और घर का भार संभाल रही थीं. वह किसी भी तरह से घर में आर्थिक मदद नहीं कर पा रहे थे. छह साल तक पत्नी ने ही घर को संभाला. साल 2004-2010 के बीच वह मुंबई के अंधेरी इलाके में केवल काम ही ढूंढते रहते थे.
फिल्ममेकर अनुराग कश्यप की फिल्म 'गैंग ऑफ वासेपुर' से एक्टर पंकज त्रिपाठी को इंडस्ट्री में ब्रेक मिला था. इनकी एक्टिंग की क्रीटिक्स तक ने सराहना की थी. फैन्स ने इनकी दमदार परफॉर्मेंस को काफी पसंद किया था. इसके बाद से पंकज त्रिपाठी ने कभी मुड़कर नहीं देखा. पंकज त्रिपाठी, आज इंडस्ट्री के मंजे हुए एक्टर्स में शुमार किए जाते हैं. वह स्टार बन चुके हैं, लेकिन एक्टर की जिंदगी में एक वक्त ऐसा भी आया था जब उन्हें काम नहीं मिल रहा था और वह स्ट्रगल की सीढ़ियां चढ़ रहे थे.More Related News













