
जब मां वैष्णव देवी के दरबार में कपिल शर्मा ने गाया था भजन, वायरल हुआ वीडियो
AajTak
नवरात्रि के पावन अवसर पर कपिल शर्मा का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो भक्ति में लीन होकर माता का भजन गा रहे हैं. उनका यह वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहा है. वीडियो में कपिल शर्मा सिर पर माता की चुनरी बांध, माथे पर तिलक लगाए भक्ति में लीन होकर मां का भजन गाते दिख रहे हैं.
कॉमेडी किंग कहे जाने वाले कपिल शर्मा इन दिनों अपनी फिल्म 'किस किसको प्यार करूं 2' को लेकर चर्चाओं में हैं. फिल्म का पहला पोस्टर ईद पर रिलीज कर दिया गया है. लेकिन क्या आप जानते हैं कपिल शर्मा कॉमेडियन और एक्टर के अलावा एक अच्छे सिंगर भी हैं. जी हां, आपने सही सुना कपिल शर्मा अच्छे सिंगर भी हैं. नवरात्रि के पावन अवसर पर कपिल शर्मा का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो भक्ति में लीन होकर माता का भजन गा रहे हैं. उनका यह वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहा है.
वैष्णो देवी के दरबार में कपिल ने गाया था भजन
वीडियो में कपिल शर्मा सिर पर माता की चुनरी बांध, माथे पर तिलक लगाए भक्ति में लीन होकर मां का भजन गाते दिख रहे हैं. वहीं उनका भजन सुनकर वहां बैठे लोग भी भक्ति में झूम रहे हैं. उनकी पत्नी गिन्नी भी भक्ति में लीन नजर आ रही हैं. उनका ये वीडियों वैष्णो देवी मंदिर का है, जहां वो पिछले साल 15 अप्रैल को नवरात्रि पर माता रानी के दर्शन करने गए थे. उनके साथ उनकी पत्नी गिन्नी और बच्चे भी गए थे. कपिल शर्मा और गिन्नी चथरथ काफी धार्मिक हैं. दोनों अक्सर किसी न किसी मंदिर में दर्शन करने जाते हैं.
वहीं, कपिल शर्मा की फिल्म 'किस किसको प्यार करूं 2' का पहला पोस्टर ईद पर रिलीज किया गया था. इस फिल्म के डायरेक्टर और राइटर अनुकल्प गोस्वामी हैं. हालांकि यह फिल्म कब रिलीज होगी इसकी कोई जानकारी सामने नहीं आई है. यह फिल्म 2015 में आई फिल्म 'किस किसको प्यार करूं' का सीक्वल है. इस फिल्म से कपिल शर्मा ने बतौर लीड एक्टर फिल्मों में एंट्री की थी. इस फिल्म में कपिल शर्मा की कॉमेडी और एक्टिंग को खूब पसंद किया गया था. फिल्म की कहानी में कपिल की तीन पत्नी के अलावा एक गर्लफ्रेंड थी. फिल्म 'किस किसको प्यार करूं' को अब्बास-मस्तान ने डायरेक्ट किया था. फिल्म में कपिल के अलावा अलावा एली अवराम, वरुण शर्मा, सुप्रिया पाठक, शरत सक्सेना, अरबाज खान और मनोज जोशी का भी अहम किरदार था.

मनोरंजन की दुनिया में मंगलवार, 17 मार्च का दिन रोमांच के साथ-साथ विवादों भरा भी रहा. इस दिन सारा अली खान को लेकर बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) के अध्यक्ष ने अजब-गजब बयान दिया. दूसरी तरफ अक्षय कुमार को लेकर बड़ी खबर सामने आई. फिल्म रैप में जानिए, बॉलीवुड, टीवी, साउथ सिनेमा समेत एंटरटेनमेंट की बड़ी खबरें.

19 अप्रैल से उत्तराखंड की चारधाम यात्रा शुरू हो रही है. इसे लेकर बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) जोर-शोर से तैयारियों में जुटी हुई है. ऐसे में बीकेटीसी अध्यक्ष का एक बयान वायरल हो गया है. इसमें उन्होंने कहा कि एक्ट्रेस सारा अली खान को मंदिर में दर्शन के लिए अपने सनातनी होने का प्रमाण देना होगा.

महाकुंभ 2025 से वायरल हुईं मोनालिसा ने 11 मार्च को केरल के रहने वाले मुस्लिम शख्स फरमान खान से शादी कर ली थी. उन्होंने पहले रजिस्टर मैरिज की और फिर मंदिर में हिंदू रीति-रिवाजों से शादी रचाई. इसके बाद से हंगामा मचा हुआ है. डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने इसे लव जिहाद बताया था. अब वो पुलिस के पास पहुंचे हैं.










