
जब महमूद संग हुआ लकी अली का झगड़ा, सब छोड़कर पहुंचे राजेश रोशन के घर...
AajTak
लकी अली के रिश्ते अपने पिता महमूद संग उतने अच्छे नहीं थे. इस बात का जिक्र खुद सिंगर कई बार कर चुके हैं. अब उन दोनों के रिश्तों के बारे में राजेश रोशन ने भी खुलासा किया है. वो बताते हैं कि लकी अली और महमूद आपस में बहुत लड़ते थे जिससे तंग आकर सिंगर घर छोड़कर भाग गए थे.
पॉपुलर बॉलीवुड सिंगर लकी अली के गाने लगभग सभी ने सुने ही होंगे. वो जिस तरह अपने गानों को बनाते हैं उसे सुनकर हर किसी का दिल झूम जाता है. उनके रोमांटिक गानों की दीवानगी का एक समय पर कोई जवाब नहीं था. लकी की पहचान काफी खास है. वो हिंदी सिनेमा के लेजेंडरी कॉमिक एक्टर महमूद के बेटे हैं. सिंगर का अपने पिता के साथ कैसा रिश्ता था, ये भी किसी से नहीं छुपा है.
लकी अली ने छोड़ा था महमूद का घर, पिता से हुआ था झगड़ा
यूं तो लकी अपने पिता एक्टर महमूद के बारे में काफी कम बातें किया करते हैं. लेकिन हाल ही में उन दोनों के शुरुआती रिश्ते किस तरह हुआ करते थे उसके बारे में पता चला है. म्यूजिक डायरेक्टर राजेश रोशन ने हाल ही में 'रेडियो नशा' से बातचीत करते हुए लकी अली पर भी बात की. उन्होंने बताया कि सिंगर अपने पिता से लड़कर उनका घर छोड़कर उनके पास आ गए थे.
जब उनसे पूछा गया कि क्या लकी अली उनके असिस्टेंट थे, तब राजेश रोशन ने कहा कि वो असिस्टेंट नहीं बल्कि उनके दोस्त हैं. म्यूजिक डायरेक्टर ने कहा, 'लकी अली एक परिवार की तरह थे. वो और उनके पिता एक्टर महमूद काफी झगड़ा किया करते थे. महमूद को गुस्सा जल्दी आया करता था और वो किसी की नहीं सुनते थे. लकी मेरे पास एक बार आए और मुझे बोले कि मैंने अपना घर छोड़ दिया है और अब मैं वापस नहीं जाऊंगा.'
'उन्होंने मुझसे पूछा कि मैं कहां जाऊं. वो अपने गिटार के साथ थे, मैंने उन्हें कहा कि आप मेरे साथ आओ. वो मेरे दोस्त थे, मेरे असिस्टेंट नहीं. उन्होंने मेरे कई गानों के लिए बाकी सभी गिटार बजाने वालों के साथ गिटार बजाया. उस वक्त तक लकी अली ने मेरे साथ काफी काम किया था.'
राजेश रोशन के लिए गिटार बजाते थे लकी अली, सिंगर को बताया अपना दोस्त

मनोरंजन की दुनिया में मंगलवार, 17 मार्च का दिन रोमांच के साथ-साथ विवादों भरा भी रहा. इस दिन सारा अली खान को लेकर बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) के अध्यक्ष ने अजब-गजब बयान दिया. दूसरी तरफ अक्षय कुमार को लेकर बड़ी खबर सामने आई. फिल्म रैप में जानिए, बॉलीवुड, टीवी, साउथ सिनेमा समेत एंटरटेनमेंट की बड़ी खबरें.

19 अप्रैल से उत्तराखंड की चारधाम यात्रा शुरू हो रही है. इसे लेकर बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) जोर-शोर से तैयारियों में जुटी हुई है. ऐसे में बीकेटीसी अध्यक्ष का एक बयान वायरल हो गया है. इसमें उन्होंने कहा कि एक्ट्रेस सारा अली खान को मंदिर में दर्शन के लिए अपने सनातनी होने का प्रमाण देना होगा.

महाकुंभ 2025 से वायरल हुईं मोनालिसा ने 11 मार्च को केरल के रहने वाले मुस्लिम शख्स फरमान खान से शादी कर ली थी. उन्होंने पहले रजिस्टर मैरिज की और फिर मंदिर में हिंदू रीति-रिवाजों से शादी रचाई. इसके बाद से हंगामा मचा हुआ है. डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने इसे लव जिहाद बताया था. अब वो पुलिस के पास पहुंचे हैं.










