
जब भी केजरीवाल के काम पर बात होती है, भाजपा गांधी के 3 बंदर बन जाती है- संजय सिंह
AajTak
जब से दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया का नाम शराब घोटाले से जुड़ा है, आम आदमी पार्टी का बीजेपी पर निशाना जारी है. संजय सिंह और राघव चड्डा ने बीजेपी पर तीखे सवाल दाग दिए हैं. दावा कर दिया गया है कि बीजेपी केजरीवाल की लोकप्रियता से डर गई है.
दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया शराब घोटाले में फंसते जा रहे हैं. सीबीआई ने अपनी FIR में सिसोदिया को मुख्य आरोपी बता दिया है. वहीं रेड के दौरान भी कुछ दस्तावेज बरामद किए गए हैं. इस कार्रवाई ने एक बार फिर आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच जुबानी जंग शुरू कर दी है. आप सांसद संजय सिंह ने तो सीधे-सीधे भाजपा की तुलना महात्मा गांधी के तीन बंदरों से कर दी है.
संजय सिंह का बीजेपी पर हमला
संजय सिंह कहते हैं कि केजरीवाल के काम के मामले में भाजपा वाले गांधी जी के बंदर हो जाते हैं. ये न तो केजरीवाल का काम देखेंगे, न सुनेंगे, न कुछ बोलेंगे. जैसे ही केजरीवाल सरकार के शिक्षा और स्वास्थ्य के किसी अच्छे काम की चर्चा होने लगती है, भाजपा वाले तुरंत गांधी जी के बंदर हो जाते हैं. ये कहते हैं कि न हम अच्छा काम देंखेंगे, उन सुनेंगे और न उस पर कुछ बोलेंगे. गांधी जी के बंदर तो बुरा न देखो, बुरा मत सुनो, बुरा मत कहो के लिए बने हुए थे, तुम तो केजरीवाल से दुश्मनी कर रहे हो. आप नेता ने पिछली रेड का जिक्र करते हुए हिसाब भी मांगा कि पहले कौन सा सबूत मिला था, पहले किसे गिरफ्तार किया गया.
पिछले मामलों का क्या हुआ, कौन गिरफ्तार- संजय
इस बारे में संजय ने कहा कि पिछले कई घंटे से सीबीआई की जांच चल रही है. एक नहीं, एक हजार जांच कराओ. पहले भी भाजपाइयों ने जांच कराई थी. कई-कई बार जांच कराई थी और ऐसे ही चीख-चीख कर कह रहे थे. जब अरविंद केजरीवाल के दफ्तर पर आपने छापे मारे थे, तब कहा था कि राजेंद्र कुमार का बहुत बड़ा घोटाला पकड़ लिया. उस जांच को सात साल हो गए, उस जांच का क्या हुआ? कोई जवाब देगा. मनीष सिसोदिया के घर पर पहले भी सीबीआई ने छापा मारा, उसमें क्या निकला कोई जवाब देगा. शुंगलू कमेटी ने 400 फाइलों की जांच की और बाद में क्लीन चीट दे दिया. हमारे 40-40 विधायकों को पकड़कर जेल में डाला, कोई कार्रवाई की. क्या उन पर कुछ साबित हो पाया. कोर्ट ने बरी किया और कई मामलों में दिल्ली पुलिस को फटकार लगाई. इतनी दुर्भावना से कार्रवाई की जा रही है.
बीजेपी नेताओं पर कार्रवाई क्यों नहीं- संजय

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






