
'जब भारत सफल होता है, तब दुनिया...', क्या ट्रंप के 'यूएस बूम्स' का जवाब है EU चीफ का बयान?
AajTak
भारत-ईयू के ऐतिहासिक व्यापार समझौते के बीच उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने कहा है कि भारत की सफलता दुनिया को स्थिर बनाती है. उनके बयान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के उस बयान के जवाब के रूप में देखा जा रहा है, जिसमें उन्होंने कहा था कि अमेरिका बूम करता है, तो दुनिया बूम करती है.
यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने कहा है कि जब भारत सफल होता है, तब दुनिया अधिक स्थिर, समृद्ध और सुरक्षित होती है. उर्सुला ने हैदराबाद हाउस में भारत और यूरोपीय यूनियन के बीच हुए अब तक के सबसे बड़े व्यापार समझौते के बाद आया है, जिसे मदर ऑफ ऑल डील्स कहा जा रहा है. भारत और यूरोपीय यूनियन के बीच इस व्यापार समझौते को लेकर करीब दो दशकों से बातचीत चल रही थी.
नई दिल्ली स्थित हैदराबाद हाउस में व्यापार समझौते के बाद संयुक्त बयान में यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला ने कहा कि भारत उभरा है और इससे यूरोप बेहद खुश है. उन्होंने कहा कि जब भारत सफल होता है, तब हम सभी इसका लाभ उठाते हैं. यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला ने भारत और यूरोपीय यूनियन को दो दिग्गज बताया और कहा कि यह डील दो अरब लोगों का बाजार बना रही है और सहयोग ही वैश्विक चुनौतियों का जवाब है.
उर्सुला वॉन डेर लेयेन के इस बयान को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्र्रंप की बात के जवाब की तरह देखा जा रहा है. दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में दावोस में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम को संबोधित करते हुए कहा था कि जब अमेरिका बढ़ता है, तब पूरी दुनिया बढ़ती है. ट्रंप ने अमेरिका को दुनिया का आर्थिक इंजन बताया था और कहा था कि वैश्विक विकास अमेरिका की स्थिति पर निर्भर करता है.
यह भी पढ़ें: भारत को आर्थिक 'महाशक्ति' बनाएगा EU के साथ व्यापार समझौता! डील से बदल जाएगा वर्ल्ड ऑर्डर?
ईयू ने रोक दी थी अमेरिका से ट्रेड डील की बात
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ग्रीनलैंड को लेकर डील नहीं होने पर डेनमार्क, ब्रिटेन समेत कई यूरोपीय देशों पर भारी टैरिफ लगाने की धमकी दी थी. ट्रंप की धमकी और यूरोपीय देशों पर ग्रीनलैंड मुद्दे पर दबाव की रणनीति के बीच यूरोपीय यूनियन ने अमेरिका के साथ ट्रेड डील की प्रक्रिया रोकने का ऐलान कर दिया था. यूरोपीय यूनियन अमेरिका के साथ ट्रेड डील की प्रक्रिया बढ़ाने या नहीं बढ़ाने पर अगले हफ्ते फिर से विचार करेगी.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









