
जब 'बर्बाद' हो रहा अफगानिस्तान, 'कैंप' में क्या कर रहे बाइडेन?
AajTak
अमेरिकी सेना (US Army- NATO) के जाने के चंद महीनों बाद ही तालिबान (Taliban) ने अफगानिस्तान (Afghanistan) पर कब्जा कर लिया. राष्ट्रपति अशरफ गनी (Ashraf Ghani) ने देश छोड़ दिया है. पूरे देश में अफरातफरी का माहौल है.
अफगानिस्तान (Afghanistan) के बिगड़े हालातों पर दुनिया की नजर है. तालिबान (Taliban) ने पूरे अफगानिस्तान को अपने कब्जे में ले लिया है. काबुल (Kabul) में तालिबानियों के घुसते ही दुनिया के सामने मानवता को शर्मसार करने वाले मंजर आने लगे. कहीं भीड़ हवाई जहाज के पीछे दौड़ रही है तो कहीं सड़कों पर भागती हुई नजर आ रही है. इन सबके बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर विपक्ष और आम नागरिकों द्वारा अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन (US President Joe Biden) की तीखी आलोचना हो रही है. यूजर्स पूछ रहे हैं, 'आखिर कहां हैं बाइडेन?" (फोटो- गेटी) दरअसल, अमेरिकी सेना (US Army- NATO) के जाने के चंद महीनों बाद ही तालिबान (Taliban) ने अफगानिस्तान (Afghanistan) पर कब्जा कर लिया. राष्ट्रपति अशरफ गनी (Ashraf Ghani) ने देश छोड़ दिया है. पूरे देश में अफरातफरी का माहौल है. ऐसे में अफगान संकट पर चुप रहने को लेकर बाइडेन पर सवालों की बौछार हो रही है. डोनाल्ड ट्रम्प ने भी बाइडेन पर तंज कसा है. (फोटो- गेटी)
आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.











