
जब फातिमा सना शेख को अनजान शख्स ने मारा पंच, एक्ट्रेस हो गई थीं बेहोश
AajTak
क्या आप जानते हैं कि सिर्फ फिल्मों में ही नहीं बल्कि फातिमा सना शेख रियल लाइफ में भी काफी बहादुर हैं. एक इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने इससे जुड़ा एक किस्सा शेयर किया था जब एक लड़का उन्हें छेड़ रहा था और फातिमा की उसके साथ झड़प हो गई थी. तब फतिमा के पिता ने उस लड़के की अच्छे से खबर ली थी.
दंगल फिल्म से सुर्खियों में आईं एक्ट्रेस फातिमा सना शेख आज कई सारे बड़े प्रोजेक्ट्स में नजर आ रही हैं. दंगल अपने आप में एक बड़ा प्रोजेक्ट था और एक्ट्रेस को इस फिल्म के लिए खूब तारीफें भी मिलीं. मगर क्या आप जानते हैं कि सिर्फ फिल्मों में ही नहीं बल्कि फातिमा सना शेख रियल लाइफ में भी काफी बहादुर हैं. एक इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने इससे जुड़ा एक किस्सा शेयर किया था जब एक लड़का उन्हें छेड़ रहा था और फातिमा की उसके साथ झड़प हो गई थी. तब फतिमा के पिता ने उस लड़के की अच्छे से खबर ली थी. हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट्स की मानें तो एक इंटरव्यू में फातिमा सना शेख ने कहा था कि उनके पिता उनका स्ट्रॉन्ग सपोर्ट सिस्टम हैं. उन्होंने एक किस्सा भी शेयर किया था. फातिमा ने कहा था कि- एक बार वो जिम से वापस जा रही थीं. जब एक शख्स उन्हें घूर रहा था. फातिमा ने उस शख्स से जाकर पूछा कि वो उन्हें घूर क्यों रहा है. शख्स ने कहा कि फातिमा को देखना उसे अच्छा लग रहा है और ये उसकी इच्छा है. इसके बाद दोनों में जुबानी जंग शुरू हो गई. फिर उस शख्स ने फातिमा का चेहरा छुआ. जब शख्स ने फातिमा का चेहरा छुआ तो उन्होंने उसे खसीट कर एक थप्पड़ लगा दिया. इसके बाद शख्स ने भी थप्पड़ की प्रतिक्रिया में फातिमा को मुक्का मार दिया और वो बेहोश हो गईं. इसके बाद उनके पिता को जब इस बारे में पता चला तो उन्होंने शख्स की खूब कायदे से खबर ली.
कौन हैं सिंगर बादशाह की EX पत्नी? 9 साल की बेटी संग विदेश में बसीं, शोबिज की चकाचौंध से रहती हैं दूर
सिंगर बादशाह ने तलाक के करीब 6 साल बाद दूसरी शादी करके घर बसा लिया है. मगर लोग उनकी पहली पत्नी के बारे में जानने को बेताब हैं. चलिए जानते हैं कि बादशाह की एक्स वाइफ कौन हैं और दोनों का तलाक आखिर क्यों हुआ था.

'धुरंधर' रणवीर का तूफान! 4 महीने में दूसरी बार रणबीर की एनिमल को पछाड़ा, सिर्फ 6 दिन में 900 करोड़ पार
धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा. फिल्म ने छठे दिन ही 900 करोड़ वर्ल्डवाइड कलेक्शन का नया कारनामा किया है. इसने गदर 2 का रिकॉर्ड तोड़ते हुए बॉलीवुड का सबसे बड़ा मंगलवार दर्ज किया. अब धुरंधर 2 बॉलीवुड की टॉप 5 फिल्मों में शामिल हो चुकी है.











