
'जब प्लेन हाइजैक हो गया...', IC-814 फ्लाइट पर सफर करने वाले शख्स ने बताई आंखों देखी
AajTak
IC-814 में सफर करने वाले राकेश कटारिया ने हाइजैक का जिक्र करते हुए कहा, "जब हम काठमांडू से बैठे तो हमको दिल्ली आना था. रास्ते में जब प्लेन हाइजैक हो गया, तो हमने सोचा कि यह कोई इवेंट हो रहा है लेकिन बाद में हमको महसूस हुआ कि हमारा प्लेन हाइजैक हुआ है."
हिंदी सिनेमा के डायरेक्टर अनुभव सिन्हा की वेब सीरीज 'IC-814: द कंधार हाइजैक' रिलीज होने के बाद से ही इस पर विवाद शुरू हो गया है. पूरे देश में इस विवाद पर अलग-अलग तरह के बयान सामने आ रहे हैं. IC-814 फ्लाइट पर सफर करने वाले राकेश कटारिया ने इस विवाद पर बयान दिया और उस घटना के बारे में बताया है. उन्होंने कहा, "तत्कालीन सरकार ने जो भी फैसला लिया, वह देश के हित में ही लिया होगा. कुल 5 हाइजैकर्स थे, मैंने उनके नाम विवाद के बारे में सुना है. उन्होंने उपनाम रखे थे, उनके असली नाम अलग हो सकते हैं."
राकेश कटारिया ने हाइजैक का जिक्र करते हुए कहा, "जब हम काठमांडू से बैठे तो हमको दिल्ली आना था. रास्ते में जब प्लेन हाइजैक हो गया, तो हमने सोचा कि यह कोई इवेंट हो रहा है लेकिन बाद में हमको महसूस हुआ कि हमारा प्लेन हाइजैक हुआ है."
'हनीमून पर निकले थे ज्यादातर लोग...'
राकेश कटारिया ने बताया कि प्लेन के अंदर 80 से 90 फीसदी लोग हनीमून पर निकले थे. एक-दो दिन बाद हमें बहुत दिक्कते हुई थीं. मेरे साथ मेरी पत्नी थी, हम लोग भी हनीमून के लिए गए हुए थे.
अमृतसर में फ्लाइट रुकने के सवाल पर बात करते हुए उन्होंने कहा, "प्लेन अमृतसर में रुका, जहां भी रुका, हमें प्लेन के अंदर बहुत ज्यादा महसूस नहीं हो रहा था. बाहर आने के बाद हमें बहुत चीजें मालूम चलीं." उन्होंने आगे बताया कि खाने-पीने का ज्यादा कोई इंतजाम नहीं था. तीन-चार दिन के बाद इन्होंने खाने का दिया. हमारी एयर-हॉस्टेस बहुत ही को-ऑपरेटिव थी, उन्होंने हमें बहुत सपोर्ट किया, जो हो सकता था वो किया.
यह भी पढ़ें: IC 814 सीरीज देखकर बोले रियल केबिन क्रू- 'आधा दर्जन गलतियां हैं इसमें, ये दिखा कैसे सकते हैं?'

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






