
जब 'नरक के दरवाजे' में घुसा शख्स, 1000 डिग्री तापमान में 17 मिनट रहा, बताया अंदर क्या देखा?
AajTak
तुर्कमेनिस्तान में, एक प्राकृतिक गैस क्रेटर जिसे 'डोर टू हेल' यानी नरक के द्वार के नाम से जाना जाता है, वह 1971 से लगातार जल रहा है. एक बार जब शख्स इसमें उतरा तो उसने बताया कि वहां उसने क्या कुछ देखा.
तुर्कमेनिस्तान में, एक प्राकृतिक गैस क्रेटर ने दशकों से वैज्ञानिकों और लोगों को कई दशकों से हैरान कर रखा है. दरवाजा क्रेटर, जिसे 'डोर टू हेल' यानी नरक के द्वार के नाम से जाना जाता है, वह 1971 से लगातार जल रहा है. यह एक प्रसिद्ध टूरिस्ट स्पॉट और जियोलॉजिकल फेनोमेना बन गया है. इसे बुझाने के प्रयासों के बावजूद, काराकुम रेगिस्तान में आग का ये गड्ढा कभी बुझा ही नहीं.
2 साल की तैयारी और वो 17 मिनट
इन सभी सालों में, केवल एक ही आदमी गैस रीडिंग और मिट्टी के नमूने प्राप्त लेने के लिए संभवत: 1,000 डिग्री सेल्सियस के तापमान वाले 230 फुट चौड़े, 100 फुट गहरे गड्ढे में उतरा है. एक्सप्लोरर और एडवेंचरर जॉर्ज कौरौनिस, 2013 में मीथेन उगलने वाले "डोर टू हेल" में उतर गए थे. नेशनल ज्योग्राफिक के अनुसार, कौरूनिस ने अभियान के लिए दो साल तक तैयारी की थी और खास सूट पहनकर वहां के नमूने एकत्र करने के लिए उन्हें केवल 17 मिनट मिले थे.
'सचमुच नरक ही था'
'नर्क का दरवाजे' में जाकर जिंदा लौटे कौरूनिस ने बताया कि 'वह 17 मिनट मेरे दिमाग में बहुत गहराई तक छपे हुए हैं. यह बहुत डरावना था, जितना मैंने सोचा था उससे कहीं ज्यादा गर्म और बड़ा. जब आप बीच में लटक रहे होते हैं तो आपको ऐसा महसूस होता है जैसे तार पर कपड़े का एक टुकड़ा सूख रहा है. मैं चारों ओर देख रहा था और यह सचमुच नरक के द्वार जैसा लग रहा था, एहसास हुआ कि अगर कुछ गलत हुआ तो गिर जाउंगा और मर जाउंगा. उसने एक कस्टम-निर्मित चढ़ाई हार्नेस का उपयोग किया जो गर्मी से नहीं पिघलता. इस मिशन ने दुनिया भर में क्रेटर के बारे में जागरूकता फैलाई थी और इसके अंदर कोरोनिस की तस्वीर इंटरनेट पर बहुत वायरल हुई थी.
हीट रजिस्टेंट सूट में भी पके आलू जैसा अहसास

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

तेहरान में युद्ध के बीच 'काली बारिश' हो रही है. यह इतनी खतरनाक है कि इसके संपर्क में आने से लोगों की तुरंत मौत हो सकती है या फिर लंबे समय के लिए लोग बीमार पड़ सकते हैं. ईरान की राजधानी तेहरान में अमेरिकी-इजरायली हवाई हमलों से ईरान के तेल संयंत्र उड़ा दिए गए. इससे निकले जहरीले धुएं के बादल हवा में फैल गए हैं. तेल और जहरीले केमिकल व गैस से बने इन बादलों से ही 'काली बारिश' हो रही है.











