
जब धर्मेंद्र ने किया था बॉबी देओल के वायरल गाने पर डांस, बेटे का मैसेज सुन हुए थे इमोशनल
AajTak
दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र वर्तमान में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं. इस बीच उनके कई वीडियो वायरल हो रहे हैं. सलमान खान के शो 'बिग बॉस 17' से उनका एक पुराना वीडियो सामने आया है, जिसमें वे अपने बेटे बॉबी देओल के गाने 'जमाल कुडू' पर डांस करते दिखे.
दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र खराब तबियत के चलते मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं. यहां उनका इलाज हो रहा है. इस बीच सलमान खान के 'बिग बॉस 17' से एक्टर का एक पुराना वीडियो वायरल हुआ है. 2023 में बॉबी देओल की 'एनिमल' रिलीज हुई थी. इसका गाना 'जमाल कुडू' खूब फेमस हुआ था और उनके डांस ने पूरी दुनिया को थिरकने पर मजबूर कर दिया था. लगभग उसी समय बॉलीवुड के ही-मैन ने भी सलमान के शो में इस गाने पर ठुमके लगाए थे.
'बिग बॉस 17' के एक एपिसोड के दौरान धर्मेंद्र ने सलमान खान, सोहेल खान और अरबाज खान संग मुलाकात की थी. शो के मंच पर धर्मेंद्र का जोरदार स्वागत हुआ था. इस मौके पर कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक भी आए थे. उन्होंने सबके साथ बातचीत करते हुए मजाक में पूछा कि 'जमाल कुडू' की शूटिंग के दौरान कितने गिलास टूटे. बाद में कृष्णा ने धर्मेंद्र समेत सभी सितारों से इस गाने के हुक स्टेप को ट्राई करने की रिक्वेस्ट की थी.
बॉबी के गाने पर नाचे थे धर्मेंद्र
इसपर धर्मेंद्र ने सोहेल और कृष्णा की मदद से अपने बेटे के आइकॉनिक स्टेप को रीक्रिएट करने की कोशिश की थी. शरारती मूड में धर्मेंद्र को हाथ में गिलास पकड़े हुए देखा गया और बाद में उसे शराब पीने की एक्टिंग भी की थी. इसी एपिसोड के दौरान बॉबी देओल ने अपने पिता धर्मेंद्र को सिनेमा में उनके 63 शानदार साल पूरे होने की हार्दिक बधाई भी दी थी. उन्होंने अपने पिता की समर्पण पर आश्चर्य जताते हुए कहा था, 'ये अविश्वसनीय है कि आप अभी भी फिल्में कर रहे हैं. आपने अभी दो नई फिल्में शूट की हैं.' बॉबी ने खुद को धर्मेंद्र का बेटा होने का सौभाग्यशाली बताया और उन्हें 'लीजेंड' बताया था, जिससे दिग्गज एक्टर भावुक हो गए थे.
धर्मेंद्र के स्वास्थ्य की बात करें तो एक्टर के स्वास्थ्य को लेकर सोशल मीडिया पर कई अफवाहें फैल रही हैं. 11 नवंबर की सुबह रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि धर्मेंद्र का निधन हो गया है. हालांकि इसके तुरंत बाद उनकी पत्नी हेमा मालिनी और बेटी ईशा देओल ने अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर ऐसी खबरों को खारिज कर दिया था. हेमा ने झूठी अफवाहों पर नाराजगी जताई थी.

मनोरंजन की दुनिया में मंगलवार, 17 मार्च का दिन रोमांच के साथ-साथ विवादों भरा भी रहा. इस दिन सारा अली खान को लेकर बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) के अध्यक्ष ने अजब-गजब बयान दिया. दूसरी तरफ अक्षय कुमार को लेकर बड़ी खबर सामने आई. फिल्म रैप में जानिए, बॉलीवुड, टीवी, साउथ सिनेमा समेत एंटरटेनमेंट की बड़ी खबरें.

19 अप्रैल से उत्तराखंड की चारधाम यात्रा शुरू हो रही है. इसे लेकर बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) जोर-शोर से तैयारियों में जुटी हुई है. ऐसे में बीकेटीसी अध्यक्ष का एक बयान वायरल हो गया है. इसमें उन्होंने कहा कि एक्ट्रेस सारा अली खान को मंदिर में दर्शन के लिए अपने सनातनी होने का प्रमाण देना होगा.

महाकुंभ 2025 से वायरल हुईं मोनालिसा ने 11 मार्च को केरल के रहने वाले मुस्लिम शख्स फरमान खान से शादी कर ली थी. उन्होंने पहले रजिस्टर मैरिज की और फिर मंदिर में हिंदू रीति-रिवाजों से शादी रचाई. इसके बाद से हंगामा मचा हुआ है. डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने इसे लव जिहाद बताया था. अब वो पुलिस के पास पहुंचे हैं.










