
'जब देश के खिलाफ नारे लगें और सब चुप रहें... तो गुस्सा आ ही जाता है', आजतक से बोलीं स्मृति ईरानी
AajTak
इंसान आक्रमक तब होता है, जब उसके विश्वास को चुनौती दी जाए. संसद में मुझे आक्रमक होते हुए कब-कब देखा, जब सदन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर बहुत दकियानूसी और उनको अपमानित करने वाले जो शब्द कहे गए, उसके विरोध में मैंने अपना गुस्सा व्यक्त किया. मैं देश के राष्ट्रपति के बचाव में लोगों को गुस्से में दिखाई दी.
पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता स्मृति ईरानी ने आजतक को दिए खास इंटरव्यू में देश के कई मुद्दों को लेकर बात की है. इंटरव्यू के दौरान उन्होंने सदन में अपने आक्रमक होने के लेकर भी बात की है. उन्होंने कहा कि इंसान को गुस्सा तब आता है, जब उसके विश्वास को चुनौती दी जाए.
इंटरव्यू के दौरान जब स्मृति से पूछा गया कि अक्रमक होने, गुस्सा आना ये फायदेमंद हुआ या नहीं?. इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि इंसान आक्रमक तब होता है, जब उसके विश्वास को चुनौती दी जाए. संसद में मुझे आक्रमक होते हुए कब-कब देखा, जब सदन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर बहुत दकियानूसी और उनको अपमानित करने वाले जो शब्द कहे गए, उसके विरोध में मैंने अपना गुस्सा व्यक्त किया. मैं देश के राष्ट्रपति के बचाव में लोगों को गुस्से में दिखाई दी.
'मैं बैठकर तमाशा नहीं देखूंगी'
उन्होंने आगे कहा कि जब आपने देश तेरे टुकड़े हो के नारे के खिलाफ मेरे वक्तव्य सुना संसद में, मेरा आक्रोशित होना स्वाभाविक था. आप मेरे देश को गाली देंगे तो, मैं बैठकर तमाशा नहीं देखूंगी. गुस्सा होने लाभ देता या नुकसान देता है एक औरत के लिए मैं नहीं जानती. लेकिन मेरे लिए सबसे ज्यादा नुकसानदायक ये है कि जिस चीज में मैं सबसे ज्यादा विश्वास रखती हूं, उसके खिलाफ आवाज ना उठाऊं.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.










