
'जब तक मिल नहीं लेता, उड़ान नहीं भरने दूंगा...', कतर के अमीर की ऐसी गर्मजोशी, ट्रंप के प्लेन में पहुंचे
AajTak
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कतर के अमीर और प्रधानमंत्री से एयर फोर्स वन में बड़ी ही गर्मजोशी से मुलाकात की. कतर के अमीर उनके विमान में मिलने पहुंचे. इस दौरान उन्होंने मीडिया से भी बात की. ट्रंप ने कहा,
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को कतर के अमीर और प्रधानमंत्री से मुलाकात की. यह मुलाकात एयर फोर्स वन विमान में हुई, जब ट्रंप का विमान अल-उदीद एयर बेस पर ईंधन भरने के लिए रुका था. वह मलेशिया के रास्ते पर थे, जहां वह ASEAN समिट में हिस्सा लेने जा रहे हैं.
कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी ने ट्रंप के स्वागत में मुस्कुराते हुए कहा, "जैसे ही मुझे पता चला कि उनका (ट्रंप का) विमान यहां ईंधन भरने के लिए आ रहा है, मैंने कहा - जब तक मैं जाकर उनसे मिल नहीं लेता, मैं उन्हें उड़ान भरने नहीं दूंगा."
यह भी पढ़ें: ठान लेने के बाद तो अपनी भी नहीं सुनते ट्रंप! विज्ञापन की चिढ़ से कनाडा पर लगाए 10% और टैरिफ
कतर के अमीर के साथ बैठक के दौरान ट्रंप ने कहा, "अमीर दुनिया के सबसे महान नेताओं में से एक हैं और प्रधानमंत्री मेरे पुराने मित्र हैं. हमने मिलकर जो काम किया है, वह ऐतिहासिक है - मध्य पूर्व में अब असली शांति आई है. ऐसी शांति पहले कभी नहीं देखी गई."
अमेरिका-कतर ने मिडिल ईस्ट में शांति कायम कराई!
कतर के नेताओं के साथ बैठे ट्रंप ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री "दुनिया के भी मित्र" हैं और पिछले एक साल में दोनों देशों ने मिलकर मध्य पूर्व को स्थिरता की दिशा में आगे बढ़ाया है. उन्होंने दावा किया कि "अभी मध्य पूर्व पूरी तरह सुरक्षित है और यह स्थिति लंबे समय तक बनी रहेगी." मीडिया से बातचीत में ट्रंप ने कहा, "हमने मध्य पूर्व में बड़ी शांति स्थापित की है. यह अब केवल एक सपना नहीं, बल्कि हकीकत है."

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









