
'जब तक टैरिफ वापस नहीं होता...', ट्रंप पर भड़का कनाडा, चीन और मैक्सिको ने उठाया ये कदम
AajTak
डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा और मैक्सिको पर 25% का टैरिफ लगाया है जो 4 मार्च से लागू हो गया है. चीन पर भी अमेरिका ने अतिरिक्त 10% का टैरिफ लगाया है. जवाब में चीन ने कहा है कि वो अमेरिकी सामानों पर 10-15 प्रतिशत का टैरिफ लगाएगा.
चीन, कनाडा और मैक्सिको ने अमेरिका के खिलाफ जवाबी टैरिफ लगाने की घोषणा की है. तीनों देशों ने यह घोषणा अमेरिकी राष्ट्रपति के उस बयान के बाद की है जिसमें उन्होंने कहा था कि उनका प्रशासन मंगलवार से इन देशों से आने वाले सभी वस्तुओं पर व्यापक टैरिफ लगाएगा. इस कदम से उत्तरी अमेरिका में व्यापारिक तनाव और बढ़ा है.
कनाडा ने क्या कहा?
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने ट्रंप के फैसले की निंदा करते हुए इसे 'अनुचित' बताया और कसम खाई कि कनाडा अमेरिका के टैरिफ का जवाब जरूर देगा. सोमवार को ट्रूडो ने जवाबी टैरिफ का एक पैकेज पेश किया. ट्रंप ने फरवरी में टैरिफ लगाने के कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर दिया था जिसके बाद यह पहली बार है जब कनाडा ने जवाबी टैरिफ को लेकर कोई प्लान पेश किया है.
ब्लूमबर्ग ने ट्रूडो के हवाले से लिखा, 'पहले चरण में अमेरिकी निर्यातकों से लगभग 30 अरब कनाडाई डॉलर (20.6 अरब अमेरिकी डॉलर) कीमत के सामान पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाया जाएगा. जब तक अमेरिका अपने टैरिफ का फैसला वापस नहीं लेता, उस पर ये टैरिफ न्यूयॉर्क समय के अनुसार रात 12.01 बजे से लागू होंगे.'
ट्रूडो ने आगे कहा कि कनाडा दूसरे दौर में अमेरिकी सामानों पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाएगा. यह टैरिफ कनाडा आने वाले 125 अरब डॉलर के अमेरिकी सामानों पर तीन हफ्ते के लिए लगेगा. टैरिफ के तीसरे दौर में ऑटोमोबाइल, स्टील और एल्युमीनियम सहित प्रमुख क्षेत्रों को टार्गेट किया जाएगा.
ट्रूडो ने कहा, 'जब तक अमेरिका टैरिफ को लेकर अपने कदम पीछे नहीं खींचता, तब तक हमारे टैरिफ लागू रहेंगे.'

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









