
जब जिम में प्रीति जिंटा के लिए फोटोग्राफर बन गईं कटरीना कैफ, PHOTO
AajTak
बॉलीवुड में स्टार्स अपनी फिटनेस पर पूरा ध्यान देते हैं. ऐसे में कोई ना कोई स्टार जिम करते वक्त साथी स्टार से रूबरू हो ही जाता है. ऐसा ही ताजा उदाहरण तब देखने को मिला जब बॉलीवुड की दो क्यूट एक्ट्रेस कटरीना कैफ और प्रीति जिंटा आपस में जिम में मिलीं. इस दौरान प्रीति जिंटा अपने फिटनेस ट्रेनर की मदद से जिम कर रही थीं.
बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ आज इंडस्ट्री की सबसे सक्सेसफुल एक्ट्रेस में अगर शुमार की जाती हैं तो उसके पीछे की वजह ये है कि एक्ट्रेस ने अपने ऊपर काफी मेहनत की है. उन्होंने अपने तलफ्फुस पर तो काम किया ही है साथ ही एक्ट्रेस काफी फिटनेस फ्रीक भी रहती हैं. तभी बढ़ती उम्र का असर भी कटरीना कैफ पर कभी भी नजर नहीं आता और वे हमेशा काफी फ्रेश लगती हैं. हाल ही में कटरीना कैफ अपनी ही तरह इंडस्ट्री की एक और क्यूट एक्ट्रेस से जिम में इत्तेफाकन मिलीं. एक्ट्रेस जिम में प्रीति जिंटा से मिलीं और उनके लिए फोटोग्राफर भी बनती नजर आईं. बॉलीवुड में स्टार्स अपनी फिटनेस पर पूरा ध्यान देते हैं. ऐसे में कोई ना कोई स्टार जिम करते वक्त साथी स्टार से रूबरू हो ही जाता है. ऐसा ही ताजा उदाहरण तब देखने को मिला जब बॉलीवुड की दो क्यूट एक्ट्रेस कटरीना कैफ और प्रीति जिंटा आपस में जिम में मिलीं. इस दौरान प्रीति जिंटा अपने फिटनेस ट्रेनर की मदद से जिम कर रही थीं. कटरीना ने जिम में एंट्री मारी और दोनों एक दूसरे को देख खुश हो गईं. इस दौरान कटरीना कैफ ने एक्सरसाइज कर रहीं प्रीति जिंटा की फोटो भी खींची. यही तस्वीर प्रीति जिंटा ने शेयर की है. तस्वीर के साथ प्रीति जिंटा ने कैप्शन में लिखा कि- ''जब कटरीना कैफ आपसे जिम में मिल जाएं और आपके लिए फोटोग्राफर बन जाएं.'' इसका जवाब देते हुए कटरीना ने लिखा कि- ''Yeyyyy, मेरी पिक से बात बन गई.''More Related News

BTS The Comeback Live, 4 साल बाद धमाल मचाने को तैयार BTS, जानें भारत में कब-कहां देखें लाइव कॉन्सर्ट
साउथ कोरिया का वर्ल्ड फेमस बैंड BTS चार साल के लंबे ब्रेक के बाद अब एक धमाकेदार कमबैक के लिए एक दम तैयार है. आज यानी 21 मार्च को BTS आर्मी का भव्य कॉन्सर्ट होगा. जानिए कहां इसे लाइव देखा जा सकेगा.












