
'जब जाएंगे भाजपाई, तभी घटेगी महंगाई', BJP पर बरसे अखिलेश यादव ने रूस को बताया पुराना मित्र
ABP News
UP News: लखनऊ में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रेस वार्ता में महंगाई, टैक्स, कानून व्यवस्था को लेकर बीजेपी सरकार पर तीखा हमला बोला. इस दौरान पूर्व डीआईजी समेत कई लोगों ने सपा जॉइन की.
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को लखनऊ में प्रेस वार्ता करते हुए कई राजनीतिक मुद्दों पर सरकार को घेरा. इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता भी ग्रहण की. अखिलेश यादव ने पूर्व डीआईजी राम शरद राम समेत कई लोगों का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि इससे पार्टी और मजबूत होगी.
अखिलेश यादव ने कहा कि राम शरद राम जो पूर्व DIG हैं, उनका समाजवादी पार्टी में स्वागत करता हूं. उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में लोग सपा से जुड़ रहे हैं, जिससे यह साफ है कि जनता का भरोसा समाजवादी पार्टी पर बढ़ रहा है.
प्रेस कॉन्फ्रेंस में अखिलेश यादव ने महंगाई और टैक्स को लेकर केंद्र और प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि एक तरफ सरकार लगातार टैक्स लगा रही है और दूसरी तरफ महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है.
उन्होंने कहा, “जहां सरकार एक तरफ टैक्स लगा रही है, वहीं दूसरी तरफ महंगाई बढ़ती चली जा रही है. आज ही LPG पर 60 रुपये और बढ़ गए. उन्होंने कहा कि कुछ परिस्थितियों की वजह से महंगाई करनी पड़ रही है, बाद में कम करेंगे, लेकिन एक बार जो चीज महंगी हो गई वह बाद में कम नहीं होती.”













