
जब घर बुलाकर सलमान ने फिल्ममेकर जोड़ी को लगाई थी फटकार, कहा- ये सेक्सी काम...
AajTak
फिल्म मेकर राधिका राव और विनय सप्रू ने एक्ट्रेस शेफाली ज़रीवाला वाले अपने विवादास्पद 'कांटा लगा' गाने को लेकर खुल के बाद की है. जिसमें उन्होंने बड़ा खुलासा किया है.
फिल्मों के अलावा कई गानों के पीछे भी बहुत ही मजेदार कहानी होती है. कई गाने ऐसे होते हैं, जिन्हें कभी सुना जाए, उनका मजा कम नहीं होता है. ऐसा ही एक गाना 1972 में आई समाधि फिल्म में था. हम बात कर रहे हैं 'कांटा लगा' गाने की. जो अपने दौर का तो सबसे बड़ा हिट गाना था ही, लेकिन जब इसका रीमिक्स बनाया गया तो ये और ज्यादा पॉपुलर हुआ. हालांकि शेफाली ज़रीवाला के रीमिक्स गाने में बोल्ड सीन्स भी दिखाए गए थे, जिसकी काफी आलोचना भी हुई थी.
दरअसल हाल ही में फिल्म निर्माता राधिका राव और विनय सप्रू ने अपने हिट गाने कांटा लगा को लेकर खुलकर बात की है. उन्होंने इस गाने को लेकर बड़ा खुलासा भी किया है. उन्होंने बताया कि इस गाने पर न केवल सेंसर बोर्ड बल्कि सुपरस्टार सलमान खान ने भी नाराजगी जताई थी.
काफी आलोचना झेलनी पड़ी एक वेबसाइट को दिए अपने इंटरव्यू में फिल्ममेकर जोड़ी ने खुलासा किया कैसे उन्हें सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) की कड़ी आलोचना झेलना पड़ी थी. जिसमें कहा गया था कि इस गाने के सामने आने के बाद उन्होंने देश की नैतिकता को ठेस पहुंचाई है. उन्होंने आगे कहा कि सलमान खान ने भी उन्हें इस वीडियो को बनाने से मना किया था.
सलमान खान ने हमें अपने घर बुलाया फिल्म निर्देशक विनय सप्रू ने कहा कि 'एक बड़े एक्टर ने हमें अपने घर बुलाया और कहा... मैं तुम्हें समझ रहा हूं राधिका-विनय, 'ये जो सेक्सी काम है, कम किया करो, ये अच्छा नहीं होता.' उन्होंने कहा कि तुम्हारे पास अच्छा, साफ दिमाग है. वहीं जब विनय से पूछा गया कि वह एक्टर कौन था, तो उन्होंने सलमान खान का नाम लिया.
गाना बनाने की पीछे बताई वजह फिल्ममेकर्स की जोड़ी ने कहा कि रीमिक्स में काम करने से पहले वो कुछ नया और फ्रेश काम करना चाहते थे. कुछ ऐसा जो बिल्कुल नया हो. हम फाल्गुनी पाठक के साथ म्यूजिक वीडियो बना रहे थे. हमने जगजीत सिंह और पंकज उधास के साथ म्यूजिक वीडियो किए थे. हम क्रिएटिव लोगों के तौर पर उभरना चाहते थे. कुछ नया करना चाहते थे.
उन्होंने कहा कि हम सलमान खान के घर गए. वह किशोर कुमार के गाने का झंकार बीट्स रीमिक्स सुनते हुए कसरत कर रहे थे. वहीं से हमे आइडिया आया और यहीं से भारत में रीमिक्स का चलन शुरू हुआ. हमने कलियों का चमन, कांटा लगा जैसे गाने बनाए.

आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज', जिसमें रणवीर सिंह लीड रोल में हैं, बॉक्स ऑफिस पर जमकर धूम मचा रही है. अब जिन लोगों ने फिल्म देख ली है, उन्हें हमजा अली (रणवीर) और यलीना (सारा अर्जुन) का महल जैसा घर याद ही होगा. अगर आप सोच रहे हैं कि वो फिल्म का सेट है तो गलत है. जानिए उस महल जैसे घर के बारे में...

'आप बब्बर शेर हो', रणवीर सिंह की तारीफ में बोलीं शिल्पा शेट्टी, 'धुरंधर 2' ने ऋषभ शेट्टी को किया खुश
शिल्पा शेट्टी पहली सेलिब्रिटी नहीं हैं, जिन्होंने 'धुरंधर: द रिवेंज' की तारीफ की है. अब तक कई एक्टर्स जैसे आलिया भट्ट, महेश बाबू, राम चरण, सिद्धार्थ मल्होत्रा और अल्लू अर्जुन ने भी फिल्म की सराहना कर चुके है. इसके आलवा 'कांतारा' स्टार ऋषभ शेट्टी, साउथ सुपरस्टार रवि तेजा, विष्णु मंचू और एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने इसे जमकर सराहा है.











