
जब खिड़की से निकलकर प्लेन का कांच साफ करने लगा पाकिस्तानी 'पायलट', सामने आया वीडियो
AajTak
सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे वीडियो वायरल होते रहते हैं जो पाकिस्तान की स्थिति को उजागर करते हैं. कभी वहां के लोग अजीबो-गरीब हरकतें कर देते हैं, तो कभी मॉल के ओपनिंग होते ही लूट-पाट मच जाती है, जिससे पूरी दुनिया में पाकिस्तान की इमेज खराब होती है.
सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे वीडियो वायरल होते रहते हैं जो पाकिस्तान की स्थिति को उजागर करते हैं. कभी वहां के लोग अजीबो-गरीब हरकतें कर देते हैं, तो कभी मॉल के ओपनिंग होते ही लूट-पाट मच जाती है, जिससे पूरी दुनिया में पाकिस्तान की इमेज खराब होती है.
इसी तरह, इन दिनों इंस्टाग्राम पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जो पाकिस्तान के एयरलाइन की हालत को बयां कर रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि इंटरनेशनल फ्लाइट्स की हालत कितनी खराब हो चुकी है, जहां पायलट को अपनी कॉकपिट सीट से बाहर निकलकर खिड़की की सफाई तक करनी पड़ रही है.
देखें वीडियो...
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआईए) का है. वीडियो में आसमान में घने काले बादल और बारिश दिखाई दे रही है, जिससे प्लेन की सामने की खिड़की धुंधली हो गई है. बताया जा रहा है कि टेकऑफ से पहले कथित पायलट अपनी सीट से निकलकर खिड़की की सफाई कर रहा है.
वीडियो में देखा जा सकता है कि कथित पायलट कॉकपिट की खिड़की से बाहर निकलता है. एक रूमाल जैसी चीज लेता है और प्लेन की खिड़की साफ करने लगता है. वीडियो के वायरल होते ही लोग पाकिस्तान की आलोचना करने लगे हैं.
सोशल मीडिया पर लोगों ने ये वीडियो देखकर क्या कहा

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











