
'जब कुछ आता नहीं...', OTP में देरी हुई तो बुजुर्ग पर झल्लाया Flipkart का डिलीवरी एजेंट, और फिर...
AajTak
एक यूजर ने ट्विटर पर बताया कि एक सामान की डिलीवरी के समय जब उनके पिता को मोबाइल से निकालकर वन-टाइम पासवर्ड (ओटीपी) देने में थोड़ा समय लग गया तो डिलीवरी एजेंट उनपर भड़क गया और बुरी तरह से बदतमीजी करने लगा.
एक सोशल मीडिया यूजर ने हाल ही में फ्लिपकार्ट के साथ अपने बुरे एक्सपीरिएंस के बारे में विस्तार से बताया और कभी भी इस कंपनी से कुछ भी ऑर्डर न करने की कसम खाई. गुरुवार को एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर यूजर @gharkakabutar ने उनके पिता के साथ हुआ पूरा किस्सा शेयर किया.
उन्होंने बताया कि- एक सामान की डिलीवरी के समय जब उनके पिता को मोबाइल से निकालकर वन-टाइम पासवर्ड (ओटीपी) देने में थोड़ा समय लग गया तो डिलीवरी एजेंट उनपर भड़क गया और बुरी तरह से बदतमीजी करने लगा. उसने झल्लाकर कहा- 'कुछ आता नहीं है तो ऑर्डर क्यों करते हो!' यूजर ने लिखा, "मेरे पापा ने फ्लिपकार्ट से कुछ ऑर्डर किया था और वह डिलीवरी के समय अपने फोन पर ओटीपी नहीं ढूंढ पा रहे थे, इसलिए डिलीवरी ब्वॉय बदतमीजी करने लगा. मैं फ्लिपकार्ट से दोबारा कुछ नहीं खरीदने वाली. आप लोग कस्टमर से ऐसे बात करते हैं.'
महिला के पोस्ट पर तुरंत फ्लिपकार्ट का जवाब आया. उन्होंने एक पोस्ट में एग्जिक्यूटिव के बरताव के लिए माफी मांगी. फ्लिपकार्ट ने लिखा- 'हम ऐसी घटनाओं को बहुत गंभीरता से लेते हैं और एजेंट के बिहेवियर के बारे में सुनकर हमें बहुत बुरा लगा है. अपने फ्लिपकार्ट अकाउंट की जानकारी हमें डारेक्ट मैसेज में भेज दें और साथ ही ऑर्डर की डीटेल भी शेयर करें. हमें इसे ठीक करने का मौका दें.'

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












