
जब 'कातिल बीवी' को मिला प्रेमी का साथ, पति का कत्ल कर 65 किमी दूर फेंक आई लाश
AajTak
किसी और के लिए अपने ही जीवनसाथी को रास्ते से हटाने के ऐसे कई किस्से हैं. जब पति या पत्नी ने तीसरे शख्स के साथ मिलकर खौफनाक साजिश रची और फिर पूरे प्लानिंग के साथ इसे अंजाम दिया. ऐसी ही एक कहानी उत्तर प्रदेश के आगरा की है.
आगरा का एक दुकानदार देर शाम घर से बाहर निकला और फिर वापस लौट कर नहीं आया. काफी खोजबीन की गई, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला. दूसरे दिन यानी 12 मार्च 2025 को उसकी पत्नी ने नजदीकी पुलिस स्टेशन जगदीशपुरा में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी. ये एक सामान्य सा गुमशुदगी का मामला नहीं था. असली कहानी तो कुछ और ही थी.
आगरा के बोदला इलाके में लाल मस्जिद के पास जितेंद्र बघेल अपनी पत्नी के साथ रहता था. बोदला चौराहे के पास उनकी बांस बल्ली की दुकान थी. हर दिन की तरह 11 मार्च की शाम दुकान बंद कर वह घर आए. कुछ देर बाद वह घर से बाहर कुछ सामान लेने निकले. परिवारवालों का कहना है कि इस दौरान जितेंद्र फोन पर किसी से बात कर रहे थे. फिर रातभर जितेंद्र घर वापस नहीं आए. उनकी पत्नी नीतू ने अगले दिन 12 मार्च को पति के गुम होने की सूचना पुलिस को दी.
घर से 65 किमी दूर मिला शव 5 दिनों तक पति का कोई सुराग नहीं मिला, फिर भी घर में मौजूद पत्नी सामान्य थी और अपने रोजमर्रा के काम में व्यस्त रही. इसी बीच आगरा से 65 किलोमीटर दूर मथुरा के फरह इलाके में हाईवे के किनारे भीमनगर गांव के पास पुलिस को एक शव मिला, जो काफी हद तक जितेंद्र से मिलता-जुलता था. पुलिस ने आसपास के लोगों से शव की पहचान करने की कोशिश की, लेकिन कोई शिनाख्त नहीं कर पाया.
ऐसे हुई थी जितेंद्र की पहचान इसी बीच जितेंद्र के भाई को उससे मिलते जुलते एक शव मिलने की खबर अखबार में छपी रिपोर्ट से मिली. परिवारवालों को कुछ गड़बड़ी की आशंका हुई और भाई मथुरा पहुंच गया. 16 मार्च को जितेंद्र का भाई मनोज मथुरा स्थित पोस्टमार्टम हाउस पहुंचा, वहां उसने जितेंद्र के शव की शिनाख्त की.
पति के भाई ने जताया शक जितेंद्र के भाई मनोज ने पुलिस को बताया कि बड़े भाई के साले की पत्नी ने अखबार में खबर पढ़ने के बाद मुझे कॉल किया था. उन्होंने कॉल पर कहा था कि शायद जितेंद्र के साथ कुछ गलत हुआ है, आप मथुरा जाकर पता करिए. इसके बाद मनोज मथुरा के फरह थाने पहुंचा. थाने में जितेंद्र की फोटो दिखाई गई और फिर पुलिस ने भी उसे कुछ तस्वीरें दिखाई. आखिरकार मथुरा पुलिस ने जो फोटो दिखाई उससे जितेंद्र की पहचान हो गई.
पूछताछ में टूट गई पत्नी इसके बाद भाई ने जितेंद्र बघेल की पत्नी नीतू के खिलाफ शक के आधार पर मामला दर्ज कराया. पुलिस ने जब नीतू से सख्ती से पूछताछ की तो वो टूट गई. शातिर पत्नी ने पुलिस से कहा कि पति मुझे मारते पीटते थे, इसलिए मैंने उन्हें मार डाला. फिर शव को ऑटो में रखकर मथुरा के एक सुनसान इलाके में फेंक आई.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












