
जब एयरपोर्ट रनवे पर दौड़ने लगा भालू... एक दर्जन फ्लाइट्स हुईं रद्द, वीडियो वायरल
AajTak
जापान के एक एयरपोर्ट पर भालू के घुस जाने के कारण कई उड़ानें रद्द कर दी गई. रनवे पर घुस आए भालू का वीडियो भी वायरल हो रहा है. वहां इन दिनों भालू के हमले के कई मामले सामने आ रहे हैं जो एक बड़ी समस्या बनती जा रही है.
एयरपोर्ट रनवे पर विमान टेकऑफ के लिए तैयार था. तभी सुरक्षाकर्मियों की नजर रनवे पर चहलकदमी करते एक भालू पर पड़ी. इसके बाद जंगली भालू को रनवे से खदेड़ने के लिए एयरपोर्ट सिक्योरिटी को खासी मशक्कत करनी पड़ी. ये वाकया जापान के यामागाटा हवाई अड्डे का है और रनवे पर दौड़ रहे भालू का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है.
वीडियो में देखा जा सकता है कि जापानी हवाई अड्डे पर अधिकारी रनवे पर फंसे काले भालू को भगाने का काफी प्रयास कर रहे हैं. इसके बावजूद वह रनवे पर घूम रहा है. इस वजह से एयर ट्रैफिक कंट्रोल को एक दर्जन उड़ानों को रद्द करना पड़ा.
दिनभर में कई बार रनवे पर घुस आया भालू भालू पहली बार गुरुवार की सुबह उत्तरी यामागाटा हवाई अड्डे पर दिखाई दिया, और अधिकारियों ने तुरंत परिचालन बंद कर दिया. फिर, दोपहर से ठीक पहले भालू पुनः रनवे पर दिखाई दिया और उड़ानें पुनः रोक दी गईं. वीडियो में देखा जा सकता है कि बार-बार रनवे पर आने वाले भालू को भागने के लिए एयरपोर्ट के सुरक्षाकर्मी गाड़ी से उसे खदेड़ने का प्रयास कर रहे थे.
बार-बार खदेड़ने के बाद भी दिखाई दे रहे थे भालू खदेड़ने के बाद भालू जल्दी से भाग गया, लेकिन माना जाता है कि वह अभी भी साइट पर कहीं खुला घूम रहा है. द गार्जियन की रिपोर्ट के अनुसार, यामागाटा हवाई अड्डे के अधिकारी अकीरा नागाई ने एजेंस फ्रांस-प्रेसे को बताया कि ऐसी स्थिति को देखते हुए अब हमारे पास विमानों के आगमन की कोई व्यवस्था नहीं है. उन्होंने कहा कि दूसरी बार भालू के रनवे पर आ जाने के बाद एयरपोर्ट को बंद करने के कारण 12 उड़ानें रद्द करनी पड़ीं.शिकारियों को जाल लगाने के लिए बुलाया गया था और भालू को भागने से रोकने के लिए पुलिस को हवाई अड्डे के चारों ओर तैनात किया गया था.
जापान में भालुओं के हमले में हो रहा इजाफा जापान में भालुओं के साथ इंसानों का सामना होने के मामले रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए हैं. अप्रैल 2024 तक 12 महीनों में 219 लोगों पर भालूओं ने हमला किया है, जिसमें छह मारे गए. पिछले महीने, मध्य जापान में एक गोल्फ टूर्नामेंट को भालू के दिखने के कारण समय से पहले ही समाप्त कर दिया गया था, हालांकि आयोजकों ने सुरक्षा सावधानियों का हवाला दिया था.
जलवायु संकट के कारण शहरी क्षेत्रों में बढ़ा है भालुओं का घुसपैठ वैज्ञानिकों का कहना है कि जलवायु संकट के कारण खाद्य स्रोत और शीत निद्रा अवधि प्रभावित हो रही है. वहीं वृद्ध होते समाज के कारण मानव जनसंख्या में कमी आ रही है, जिसके कारण भालू बार- बार शहरी क्षेत्रों में आ रहे हैं.

भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने बताया है कि ऐपल के डिवाइस में कुछ वल्नरेबिलिटीज (कमजोरियों) को डिटेक्ट किया है. इनकी मदद से हैकर्स आपके डिवाइस को निशाना बना सकते हैं. एडवाइजरी में iOS के नाम दिये हैं और बचाव का भी तरीका बताया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

तेहरान में युद्ध के बीच 'काली बारिश' हो रही है. यह इतनी खतरनाक है कि इसके संपर्क में आने से लोगों की तुरंत मौत हो सकती है या फिर लंबे समय के लिए लोग बीमार पड़ सकते हैं. ईरान की राजधानी तेहरान में अमेरिकी-इजरायली हवाई हमलों से ईरान के तेल संयंत्र उड़ा दिए गए. इससे निकले जहरीले धुएं के बादल हवा में फैल गए हैं. तेल और जहरीले केमिकल व गैस से बने इन बादलों से ही 'काली बारिश' हो रही है.










