
जब एक सैनिक के बदले इजरायल ने छोड़े थे हजार से ज्यादा फिलिस्तीनी कैदी, इस बार क्या मांग रहा है हमास?
AajTak
हमास और इजरायल की जंग 7 महीनों से जारी है. इस बीच हमास ने एक वीडियो रिलीज की, जिसमें बंधक रिहाई की गुहार लगा रहे हैं. फिलहाल उसने अलग-अलग देशों के 129 लोगों को बंधक बना रखा है. उन्हें छुड़वाने के लिए 18 देशों ने एक अपील की. खुद इजरायल भी बंधकों को छोड़ने के बदले फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा करने का वादा कर चुका. जानिए, बंधकों को छुड़ाने की कोशिश कहां तक पहुंच सकी.
गाजा पर शासन कर रहे आतंकी संगठन हमास ने 7 अक्टूबर 2023 को इजरायली सीमा पर हमला कर हजारों जानें ले लीं, साथ ही 253 लोगों को बंधक बना लिया. इसके बाद से इजरायल गाजा पट्टी पर हमलावर है. वो बंधकों को वापस चाहता है लेकिन हमास कई ऐसी शर्तें रखा रहा है जो उसे मंजूर नहीं. इस रस्साकशी के बीच हमास की कैद में रहते लोगों को 2 सौ से ज्यादा दिन बीत चुके. अब बंधकों का नया वीडियो जारी हुआ है.
क्या है ताजा वीडियो में
इसमें दो इजरायली बंधक हैं, जिनकी पहचान 64 साल के कीथ सीगल और 47 साल के ओमरी मिरान के तौर पर हुई. वे अपने परिवारों को याद कर करते हुए काफी भावुक नजर आ रहे हैं. साथ ही रिहाई की फरियाद करते हुए इजरायली हमले को रोकने की मांग कर रहे हैं. एक बंधक कीथ सीगल ने हवाई हमले के दौरान बंधकों की जान को खतरा बताया.
ये वीडियो हमास ने तब जारी किया, जब बंधकों में से कई के मृत होने की आशंका जताई जा रही थी. इसके साथ ही रिहाई की मांग इंटरनेशनल स्तर पर दोबारा जोर पकड़ चुकी.
18 देशों ने की हमास से अपील
रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, होस्टेजेस को वापस पाने के लिए अमेरिका समेत 17 देशों ने एक अपील की है. इनमें कनाडा, कोलंबिया, डेनमार्क, जर्मनी, हंगरी, पोलैंड, पुर्तगाल, स्पेन, ब्रिटेन और थाइलैंड समेत वे सारे देश हैं, जिनके लोग हमास के कब्जे में हैं. आतंकियों ने अक्टूबर में 253 लोगों को बंधक बनाया था, जिसमें से 129 अब भी उन्हीं के पास हैं.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









